ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

अमित शाह ने पत्नी के साथ घर पर तिरंगा फहराकर की ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत

नई दिल्ली। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव को लेकर देशवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां देश भर में तिरंगा यात्रा की धूम मची हुई है, वहीं शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की।

यहां यह भी पढेंः कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के परिजनों ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें, हालत अभी भी स्थिर

 केन्द्र सरकार के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलेगा और इस अभियान के तहत देश भर के 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने की योजना है। इस अभियान को लेकर भारतीय बहुत उत्साहित हैं। आमजनों में भी अपने घरों पर तिरंगा लहराने को लेकर गज़ब का ज़ज्बा देखने का मिल रहा है। इससे सर्वत्र राष्ट्रभक्ति की झलक देखने को मिल रही है।

 केन्द्र सरकार के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलेगा और इस अभियान के तहत देश भर के 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने की योजना है। इस अभियान को लेकर भारतीय बहुत उत्साहित हैं। आमजनों में भी अपने घरों पर तिरंगा लहराने को लेकर गज़ब का ज़ज्बा देखने का मिल रहा है। इससे सर्वत्र राष्ट्रभक्ति की झलक देखने को मिल रही है।

अमृत महोत्सव के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ही सारा राष्ट्रनिष्ठा व देशभक्ति की भावनाओं में डूबा हुआ है। पिछले एक सप्ताह से देश भर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सरकारी विभागों, समाजसेवियों व अन्य लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। भारतीय तिरंगे के प्रति सम्मान को लेकर जो भाव दिखायी दे रहा है, वह वाकई बहुत सुखद व सराहनीय है। इससे दुनिया भर में भारतीयों की राष्ट्रनिष्ठा से देश की एकता, अखंडता व सम्प्रभुता को और अधिक मजबूत होने के रुप देखा जा रहा है।

हालांकि कुछ विपक्षी दलों ने नेता तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान को राजनीतिक चश्में से देख रहे हैं, जो उचित नहीं माना जा सकता है। आजादी का जश्न मानने का अधिकार किसी दल विशेष का नहीं होता है, बल्कि हिन्दुस्तान में रहने वाले सभी भारतीयों, वर्गो, समुदायों के लोगों को बराबर है। इसलिए हर भारतीय को अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र निष्ठा के साथ प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करना चाहिए।  

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button