न्यूज़बड़ी खबर

कांग्रेस का वोट बैंक बिखरा, मुस्लिम लीग आईकन कैसे: सतीश पूनियां

मुरादाबाद,
राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है। दरअसल, राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

हाशिये पर कांग्रेस, मुस्लिम लीग आईकन कैसे
सतीश पूनियां ने कहा कि हमारी संस्कृति में वसुधैव कुटुंबकम की सभी धर्म जाति के लोगों को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है और आह्वान भी किया। इस देश में तुष्टिकरण को पूरी तरह से नकार दिया गया। यही वजह है कांग्रेस का वोट बैंक बिखर गया है। कांग्रेस कश्मीर से कन्याकुमारी तक हास्य पर चली गई और खत्म हो गई। जब कांग्रेस जैसी पार्टी खत्म हो सकती है तो मुस्लिम लीग कैसे आइकन हो सकती है।

राहुल पर किया पलटवार
सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी में सोचने की क्षमता का अभाव है। अगर वो मुस्लिम लीग की तारीफ करते हैं उसमें उसका कोई भविष्य देखते हैं जो बड़ा हास्यास्पद है। कांग्रेस पार्टी हमेशा ऐसे मुद्दे उठाती है जिसका तार्किक आधार नहीं होता है। देश संविधान से चलता है परंपराओं से चलता है, हित से नहीं चलता, अफसोस से नहीं चलता। जो चीजें है शीशे की तरह साफ है अगर कांग्रेस जेसीपी के नाम पर राजनीति करती है तो, देश की जनता को सब पता है। ऐसे में इसका फैसला देश की जनता करेगी।

लव जिहाद पर बोले सतीश पूनिया

देश में बढ़ती लव जिहाद की वारदातों पर सतीश पूनियां ने कहा कि शुरू में कांग्रेसी सरकारों की नियत अगर साफ होती, अगर वो तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते तो इतनी छूट नहीं मिलती। देश व्यवस्था-अनुशासन से चलता है। लेकिन देश में धर्मांतरण के नाम पर जो हुआ सबने देखा। लव जिहाद के नाम पर जो हुआ सब देखते हैं। इस तरह के जो काउंटर अटैक हैं, जब गैर भाजपाई शासित राज्य हैं वहां पीएफआई को बढ़ावा देना रामनवमी के जुलूस को प्रतिबंध लगाना ये कांग्रेस की फितरत रही है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button