ट्रेंडिंगबड़ी खबरराजनीति

महिलाओं की ‘जय-जयकार’, राहुल का RSS-BJP पर ‘प्रहार’!

Rahul Gandhi Latest Bayan On RSS:कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी और RSS पर प्रहार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। राहुल गांधी की ओर से भारतीय जनता पार्टी और RSS पर ताबड़तोड़ हमले किए जाते हैं। इसी कड़ी में वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कोच्चि में महिला कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ‘मैंने देखा है कि संसद में ‘महिला विधेयक पारित’ हो गया है, लेकिन इस बिल को एक दशक के बाद लागू किया गया। उन्होंने आगे कहा कि मैंने इतिहास में कभी नहीं देखा कि कोई बिल 10 साल बाद लागू हो। भारतीय जनता पार्टी ने 10 साल बाद महिला आरक्षण बिल को पास किया है।

Also Read: Latest Hindi News Aeroplane restaurant । ghaziabad accident news In Hindi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और RSS पर जमकर हमला बोला। उन्होंने तो इनकी सोच पर भी सवाल खड़े कर दिए। राहुल ने कहा कि ‘मैंने कई वरिष्ठ दक्षिणपंथी नेताओं को सुना है, जिन्होंने यौन उत्पीड़न के मामले में लड़की की पोशाक पर सवाल उठाए जो कि बेहद ही शर्मनाक है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे और RSS के बीच यही अंतर है। हमारा लक्ष्य महिलाओं को समर्थन करना है। आज राजनीतिक माहौल हिंसा औऱ नफरत से पूरी तरीके से भर गया है, जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है।

Also Read: Latest Hindi News Aeroplane restaurant । ghaziabad accident news In Hindi

राहुल का RSS पर वार!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने RSS पर कई हमले बोले। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी के लिए लक्ष्य ये होगा कि हमारे 50% सीएम महिलाएं हों। राहुल ने कहा कि आज आज हमारे पास एक भी महिला सीएम नहीं है। हमारी पार्टी कांग्रेस में कई महिलाएं हैं, जिनमें मुख्यमंत्री का गुण और क्षमता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ओऱ अपनी पार्टी कांग्रेस का बखान किया, तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने आरएसएस पर जुबानी तीर भी छोड़े।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मर्दों का संगठन है। वहां पर महिलाओं को जगह नहीं मिलती है। महिलाओं को अधिकार और  मिलने चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में पुरूष ही ये फैसला लेते हैं कि महिलाएं क्या पहनेंगी। कैसे रहेंगी और क्या करेंगी। तय करते हैं कि महिलाएं क्या पहनेंगी, कैसे रहेंगी और क्या करेंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि महिलाओं का राजनीति में ज्यादा से ज्यादा योगदान हो, ऐसा  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नहीं चाहता है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button