ट्रेंडिंगन्यूज़लाइफस्टाइल

Dahi In Winters: आयुर्वेद के हिसाब से सर्दियों में कितना अच्छा होता है दही? जानिए इसे लेकर क्या है साइंस का मानना?

आयुर्वेद में दही को बहुत (Dahi In Winters) लाभकारी बताया गया है। दही में अनेकों पोषक तत्व होने से यह स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है।

नई दिल्ली: आयुर्वेद में दही को बहुत (Dahi In Winters) लाभकारी बताया गया है। दही में अनेकों पोषक तत्व होने से यह स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी6 और बी 12 जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। दही खाने से पाचन तंत्र सही रहता है और शरीर को भरपूर कैल्शियम मिलता है।

इन चीज़ों में लाभ देता है दही

दांत, नाखून और हड्डियों के (Dahi In Winters) स्वास्थ्य के लिए भी दही लाभकारी है, क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। पर सवाल यह उठता है कि जिस तरह से गर्मियों में हम खाने के बाद एक कटोरी दही लेते हैं या फिर खाने के साथ ही दही का सेवन करते हैं, उसी तरह क्या सर्दियों में भी दही का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Diwali 2022 Health Tips: दिवाली पर इन मिठाईयों का करें सेवन, वजन के साथ शुगर भी नहीं होगा हाई

इसे लेकर आयुर्वेद और साइंस क्या कहता है। वैसे भी आपने अक्सर कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो सर्दियों में तबियत खराब होने के कारण दही का सेवन नहीं करते या फिर सर्दी-जुकाम के डर से दही से दूरी बना लेते हैं।

सर्दियों में नुकसान देता है दही

अगर आयुर्वेद के हिसाब से देखें तो सर्दियों में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद सर्दियों में दही सेवन को नुकसानदायक मानता है। क्योंकि आयुर्वेद के मुताबिक, दही की प्रकृति कफ बढ़ाने वाली है। सर्दियों में दही के सेवन से सर्दी-खांसी, जुकाम और सांस से जुड़ी हुई समस्याएं हो सकती हैं। बलगम स्राव बढ़ सकता है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button