ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

24 घंटे बेहद ही महत्वपूर्ण! भारत का चंद्रयान-3 चांद को चूमने के लिए बेहद करीब

Chandrayaan-3 News: आपकी उत्सुकता बढ़ाने के लिए स्पेस से खबर सामने आई है। अपने चंद्रयान से अब लैंडर अलग होने वाला है। अगले कुछ घंटे में लैंडर अलग होगा और प्रज्ञान को लेकर 23 अगस्त को चांद पर उतरेगा। इससे पहले चांद की कक्षा में सारे मैनुअर पूरे कर लिए गए।

भारत का Chandrayaan-3 अब चांद पर कदम रखने के लिए बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। जी हां, ये कोई मज़ाक नहीं हैं आपने बिल्कुल सही पढ़ा हैं महज एक सप्ताह बाद भारत का चंद्रयान चांद को चूमेगा। अब आखिरी छलांग बाकी है। आज चांद की सतह के बिल्कुल करीब लाने के लिए चंद्रयान-3 को 153 किमी x 163 किमी की कक्षा में पहुंचाया गया। ISRO ने बताया कि इसके साथ ही चांद की कक्षा में होने वाली सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। अब अपना चंद्रयान महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुका है। अब प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल दोनों अलग होंगे। इसे सरल भाषा में समझिए तो चंद्रयान के भीतर बैठा ‘हीरो’ अब आगे का सफर अलग करेगा। इस लैंडर का नाम विक्रम है। उसके अंदर प्रज्ञान है। चांद की सतह पर लैंडर के उतरने के बाद प्रज्ञान बाहर निकलेगा। देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही हैं। अगले कुछ घंटे बाद 17 अगस्त को प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर अलग होगा। ISRO की पूरी तैयारी है। चंद्रयान 23 अगस्त की शाम चांद की सतह पर होगा।

Read: क्यों भेजा जाता है चंद्र मिशन, यहां बस्तियां बसाना तो उद्देश्य नहीं? जान लें मिशन से जुड़ी बातें

जानें आज क्या हुआ, कल क्या होगा

जानकारी के मुताबिक बता दें 24 घंटे बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाले हैं। चांद की सतह के पास जाते हुए कक्षाएं घटाने के क्रम में 5वां और आखिरी मैनुअर 16 अगस्त यानि आज सुबह पूरा हो चुका हैं। अपने Chandrayaan-3 में 1 लैंडर मॉड्यूल है, एक प्रोपल्शन मॉड्यूल और एक रोवर है। आज सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बेंगलुरु के ISRO ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क से आखिरी प्रक्रिया पूरी की गई हैं। 17 अगस्त यानि कल को एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया जाएगा। आपको बता दें अपने Chandrayaan-3 से प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग होगा। वे आगे का सफर अलग-अलग करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चांद की सतह में रहेगा। आगे अपना लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए कदम बढ़ाएगा। ISRO ने 23 अगस्त की शाम 5 बजकर 47 मिनट चंदा मामा से मिलने की तैयारी की है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button