उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगबड़ी खबर

Akhilesh Yadav: Police Headquarter पहुंचे अखिलेश यादव ने नहीं पी पुलिस की चाय, ज़हर की आशंका जताई!

हजरतगंज पुलिस ने सपा कार्यालय के मीडिया चीफ मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। मनीष जगन अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होने ट्वीट करके विवादित टिप्पणी की। इस पर मनीष के खिलाफ तीन मामले दर्ज किये गये। इसके बाद मनीष को समाजवादी पार्टी मुख्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी मनीष जगन अग्रवाल को अवकाश कोर्ट में पेश करने के बाद लखनऊ सेंट्रल जेल भेज दिया था।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर घोर अविश्वास जताया है। प्रायः वे पुलिस पर सतारुढ दल के दबाव में अपने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न लगाते थे। लेकिन रविवार को तो उन्होने हद ही कर दी। सपा मुखिया ने पुलिस की ही चाय पीने से इंकार कर दी। उन्होने कहा कि पुलिस पर बिल्कुल यकीन नहीं किया जा सकता । चाय में ज़हर मिला हो सकता है।


दरअसल रविवार को हजरतगंज पुलिस ने सपा कार्यालय के मीडिया चीफ मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। मनीष जगन अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होने ट्वीट करके विवादित टिप्पणी की। इस पर मनीष के खिलाफ तीन मामले दर्ज किये गये। इसके बाद मनीष को समाजवादी पार्टी मुख्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी मनीष जगन अग्रवाल को अवकाश कोर्ट में पेश करने के बाद लखनऊ सेंट्रल जेल भेज दिया था।

यह भी पढेंः IAS Officer Arresting Warrant : ग्रेनो प्राधिकरण CEO ऋतु माहेश्वरी की गिरफ़्तारी के आदेश


इसके विरोध में सपाईयों ने हंगामा करते हुए पुलिस मुख्यालय के सामने धरने दिया। इस धरने में सपा मुखिया भी पहुंचे थे।

लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के सामने धरने पर बैठे सैंकड़ों सपाई

पुलिस मुख्यालय में मौजूद अधिकारियों ने जब औपचारिक तौर पर उन्हें चाय पेश की। लेकिन अखिलेश यादव ने पुलिस का अपमान करते हुए कहा कि पुलिस की चाय नहीं पीयेगें, क्योंकि पुलिस उनकी चाय में जहर मिला सकती है।


बाद में अखिलेश यादव लखनऊ सेंट्रल जेल मिलने मनीष जगन अग्रवाल से मिलने गये। जेल से बाहर आकर उन्होने मीडिया से बात की। सपा मुखिया ने कहा कि पुलिस विभाग सहित अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता के रुप में काम कर रहे हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार में न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button