ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

सावधान ! जो बाइडेन की कार से दूर ही रहिये ,टच भी हो गया तो मारे जायेंगे !

Joe Biden: जी 20 बैठक का दिल्ली में आगाज हो चुका है। दुनिया भर के प्रतिनिधि सदस्य और निमंत्रित सदस्य देश लगातार भारत मंडपम में पहुँच रहे हैं। उम्मीद की जा रही है थोड़ी देर के बाद ही आयोजन शरू होगी और व्यापक विचार विमर्श शुरू हो जाएगा। यह बैठक भारत के लिए भी काफी महत्व की है और साथ ही उन विकासशील और गरीब देशों के लिए भी है जो भारत के साथ मिलकर भविष्य का निर्माण करने में जुटे हुए हैं और इस बैठक के परिणाम पर नजर लगाए हुए हैं।
दो दिनों तक यह बैठक होगी। अलग -अलग देशों के साथ समझौते भी होने हैं। उम्मीद की जा रही है कि भारत और अमेरिका के बीच बड़े स्तर पर व्यापारिक समझौते होने हैं और अमेरिका एक बड़ा सहयोगी बनकर उभर रहा है। अमेरिका के साथ भारत के इस सम्बन्ध और सरोकार का हमारे सबसे अजीज दोस्त रूस के ऊपर क्या कुछ असर पड़ता है यह भी देखने की जरूरत है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन हालांकि इस बैठक में नहीं आ सके हैं लेकिन उनके विदेश मंत्री पुतिन की अनुपस्थिति में वह सभी काम करते दिख रहे हैं जो पुतिन को करना था। रूस के साथ भारत के अटूट सरोकार रहे हैं और भारत रूस के सामने किसी को आगे करना भी नहीं चाहता। लेकिन ग्लोबल दुनिया में अभी नए सहयोगी के रूप में अमेरिका भारत के सबसे नजदीक आता दिख रहा है। यह रूस की परेशानी तो है ही ,चीन की भी परेशानी है।
लेकिन यह सब तो बैठक के बीच की कहानी है। असली कहानी कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जिस कार का उपयोग कर रहे हैं उसे देखकर और उसकी सुरक्षा को जानकर ही लोग स्तब्ध हैं। अगर आप धोखा से भी उस कार से टच हो गए तो आपकी जान जा सकती है। उससे करंट लग सकता है और खड़ा रह गए तो गोलियां भी अपने आप चल सकती है। बड़ी खतरनाक कार है यह।

Also Read: Top Hindi News | Hindi Samachar Latest
बाइडेन की यह कार द बीस्ट नाम से जाना जाता है। यह कार अपने आप ने एक किला जैसा है। इस कार को आप भेद ही नहीं सकते। दुश्मनों को इस कार तक पहुँचने से पहले अपनी जान गवानी पड़ सकती है।
अमेरिका से बाइडेन का ख़ुफ़िया दस्ता सप्ताह भर पहले ही भारत पहुँच चुका था। इसके साथ ही कारों का काफिला भी। अमेरिकी राष्ट्रपति जहां भी जाते हैं उनके साथ द बीस्ट कारों का काफिला भी जाता है। इस कार के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति किसी दूसरे कार में यात्रा नहीं करते। जब बराक ओबामा और ट्रंप भारत आये थे उनके साथ भी यही कार का काफिला भारत आया था। इस कार को दुनिया की सबसे सुरक्षित और मजबूत कार कहा जाता है।
द बीस्ट कार एलुमिनियम और सेरेमिक धातु से तैयार कार है। इसकी लम्बाई 18 फीट है। यह एक लिमोजिन कार है। इसे बनाने में आठ इंच मोटे धातु का इस्तेमाल किया जाता है। इस कार की बनावट इतनी मजबूत होती है कि इस पर बम धमाके का भी कोई असर नहीं होता है। मात्र 15 सेकंड में यह कार जीरो से 100 किमी की रफ़्तार पकड़ लेती है। दुनिया के सबसे बेहतरीन कार ड्राइवर इसे ड्राइव करते हैं। उसे ख़ास तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। इस कार के ड्राइवरों को कई तरह के परीक्षणों से गुजरना पड़ता है।

Also Read: Breaking Hindi News Today | Hindi News Live
अगर कोई हमलावर द बीस्ट के पास पहुँच भी जाए तो वह दरबाजा नहीं खोल सकता। क्योंकि इस हैंडल को छूते ही उसे करंट का झटका लगता है। यह झटका 120 वोल्ट का जोरदार झटका होता है। इस कार को वही लोग टच कर जिसे परमिशन मिली है। इस कार के शीशे पांच इंच मोटे होते हैं। जब अमेरिकी राष्ट्रपति इस कार में बैठे होते हैं तो शीशे और दरबाजे खोलने की अनुमति नहीं होती। इस कार में शॉटगन भी लगे होते हैं। इसे ड्राइवर चला सकता है। यह कार किसी बाहरी हमले को झेलने के सक्षम। कोई मिसाइल हमले का भी असर नहीं होता। हर परिस्थिति में यह कार उसी गति से भागती है। इस कार में राष्ट्रपति का ब्लड ग्रुप और उस ब्लड ग्रुप के खून भी पर्याप्त मात्रा में रखे जाते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button