ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Deputy CM of UP: ब्रजेश पाठक बोले- अतीक हो या कोई माफिया, सभी को सजा दिलाएंगे

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश  के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हमीरपुर के दौरान कहा कि अतीक अहमद हो या कोई और माफिया। प्रदेश सरकार सभी को कठोर सजा दिलाकर रहेगी।

उप मुख्यमंत्री  महोबा के रास्ते हमीरपुर पहुंचे थे। उन्होंने मौदहा कस्बे की सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उपमुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में वृक्षारोपण करते हुए सुमेरपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने कान्हा गोआश्रय स्थल पर गायों का तिलक कर गुड़ भी खिलाया।

जिला मुख्यालय पहुँच कर पत्रकारों से बात करते हुए कहा बृजेश पाठक ने कहा कि पूरा बुन्देलखण्ड विकास के मामले में नंबर एक पर हो इसका स्थलीय परीक्षण करने के लिए वे यहाँ पहुंचे हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मौदहा सीएचसी का निरीक्षण कर आयुष्मान कार्ड बनने की प्रगति रिपोर्ट ली। वहां से उपमुख्यमंत्री का काफिला सुमेरपुर कसबे पहुंचा, जहाँ इन्होने कान्हा गौआश्रय स्थल पहुँच कर भूसे चारे की गुणवत्ता को देखा और इसी दौरान गायों का तिलक करते हुए इन्हें गुड खिलाया। हमीरपुर मुख्यालय पहुँचने पर इन्होने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता की।

ये भी पढ़े…Big News of UP: उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद व उसके दो साथियों को उम्रकैद की सजा

हमीरपुर भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में क़ानून का राज्य स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में अतीक अहमद हो या कोई और गुंडा-माफिया हो, हम अपनी पैरवी को मज़बूत रखते हुए सभी को सज़ा दिलाएंगे। हमने 6 – 6 माह में फांसी से लेकर उम्र कैद की सज़ा दिलाई है। बच्चों और महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को रोका है। आज अपराधियों में प्रदेश सरकार और क़ानून का खौफ है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button