ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

Budget 2023: बजट से आम आदमी, किसानों को राहत, वेतनभोगियों को टैक्स से भारी छूट

बजट में किसानों को आसान ऋृण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने कृषि ऋृण लक्ष्य 20 लाख करोड़ रखा है। क्लीन प्लांट प्रोग्राम के लिए 22 सौ करोड़, ट्राइबल मिशन के लिए 15 हजार करोड़, मच्छली पालन के लिए 6 हजार करोड़, पीएम आवास योजना के लिए 79 हजार करोड़, पीवीजीटी में 15 हजार करोड़ का निवेश की योजना है।

नई दिल्ली । केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ससंद में वर्ष-2023 का आम बजट पेश किया। इससे पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन पहुंची थीं, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर बजट की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने बजट पर स्वीकृति के बाद इसे संसद में पेश किया गया बजट से आम आदमी, किसानों को राहत, मगर विपक्ष को नहीं भाया। सरकार ने वेतनभोगियों को टैक्स से भारी छूट दी है।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए सरकारी की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। गरीबों को एक साल तक मुफ्त अनाज दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट में 66 फीसदी बढाया गया है। अब इसका बजट 79 हजार करोड़ कर दिया गया है।

यह भी पढेंः Loot with girl Student: सुबह ट्यूशन जा रही इंटर की छात्रा को तमंचा दिखाकर मोबाइल फोन लूटा


उन्होंने कहा कि देश में 50 नये एयरपोर्ट बनाये जाएंगे। रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ का बजट रखा गया है। इससे रेलवे की करीब सौ नयी योजनाएं शुरु होंगी। देश में खुलने वाले 157 मेडिकल कॉलेजों में 140 नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।


हाईड्रोजन मिशन के लिए 19700 हजार खर्च किये जाएंगे। एक करोड़ लोगों को प्राकृतिक खेती कराएंगे। गोबर खाद योजना के लिए एक हजार करोड़ का बजट है। प्रधानमंत्री विकास कौशल योजना 4.0 शुरु होगी। देश में वर्ष 2047 तक खून की कमी संबंधी रोग को समाप्त करने की योजना है। अपना जिला अपना उत्पाद पर बल दिया जाएगा। ई कोर्ट शुरु करने पर 7 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।


बजट में किसानों को आसान ऋृण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने कृषि ऋृण लक्ष्य 20 लाख करोड़ रखा है। क्लीन प्लांट प्रोग्राम के लिए 22 सौ करोड़, ट्राइबल मिशन के लिए 15 हजार करोड़, मच्छली पालन के लिए 6 हजार करोड़, पीएम आवास योजना के लिए 79 हजार करोड़, पीवीजीटी में 15 हजार करोड़ का निवेश की योजना है।


वित्त मंत्री ने घोषणा की कि जेल में बंद गरीब लोगों को सरकार छुड़वाएगी। तीन लाख तक के आमदनी वालों को आयकर मुक्त की श्रेणी में रखा गया है। 3 लाख से 6 लाख तक के आमदनी वाले को मात्र 5 फीसदी टैक्स देने होगा। 6 से 9 लाख क वार्षिक आमदनी वालों को 10 फीसदी टैक्स लगेगा। नये बजट में कुछ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रोनिक वाहन, टीवी आदि सस्ता हो गया है। सिगरेट महंगी होने के साथ ही सोना, चांदी व विदेश के आने वाली चांदी भी मंहगी हो गयी है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button