ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Congress: कांग्रेस शुरू करेगी अब मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट वाली यात्रा 

कांग्रेस अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी में है। यह यात्रा 26 जनवरी से शुरू हो रही है। कांग्रेस की यह यात्रा दो महीने तक चलेगी। इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के जरिये मोदी सरकार की नीतियों पर हमला होगा। कह सकते हैं कि यह यात्रा मोदी सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट है।

कांग्रेस (Congress) अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा (Hath Se Hath Jodo Yatra) की तैयारी में है। यह यात्रा 26 जनवरी से शुरू हो रही है। कांग्रेस की यह यात्रा दो महीने तक चलेगी। यात्रा राजनीतिक होगी और जनता से जुड़कर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की जाएगी। कांग्रेस (Congress) नेता जय राम रमेश ने साफ़ कर दिया है कि इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के जरिये मोदी सरकार की नीतियों पर हमला होगा। कह सकते हैं कि यह यात्रा मोदी सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट है। सरकार ने अब तक जो भी नीतियां बनाई है उसके बारे में लोगो को बताया  जाएगा और सरकार को घेरने का प्रयास किया जाएगा। 

कांग्रेस (Congress) अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा (Hath Se Hath Jodo Yatra) की तैयारी में है।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा (Hath Se Hath Jodo Yatra) के जरिये कांग्रेस ने सिलसिलेवार एक चार्जशीट तैयार की है। इस में कई तरह के सवाल है और सरकार पर हमला भी। चार्जशीट में कहा गया है कि पिछले आठ सालों में किस तरह से जनता की उम्मीदों के खिलाफ जाकर मोदी सरकार ने कई नियम बनाये और फिर जनता  परेशानी में फसती  चली गई।  इस अभियान के जरिये जनता के सामने कई सवाल भी रखे गए हैं। माना जा रहा है कि ये सवाल बीजेपी को परेशान कर सकते हैं और जो बातें अब तक सामने नहीं आयी थी जनता वह भी जानेगी। इसका असर बीजेपी के चुनावी खेल पर भी पड़  सकता है।

Read: Hindi News, Hindi Samachar, हिंदी समाचार | News Watch India

कांग्रेस (Congress) नेता जयराम रमेश ने कहा है कि चुकी यह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा (Hath Se Hath Jodo Yatra) पूरी तरह से राजनीतिक यात्रा है इसलिए इसमें हमारा फोकस मोदी सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने का है। रमेश ने कहा कि भारत जोड़ा यात्रा विचारधाराओं को लेकर की गई थी जबकि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा राजनीतिक है। यह यात्रा भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण है। राहुल गाँधी की यात्रा का मकसद राजनीति से नहीं था लेकिन हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का मकसद राजनीतिक है और इसका व्यापक असर होने वाला है। इस यात्रा में सौ फीसदी राजनीतिक बाते होंगी और कांग्रेस को मजबूत बनाने के साथ ही चुनावी राजनीति पर फोकस किए जायेगा।  

यह भी पढ़ें: Startup India: नए भारत का आधार बना स्टार्टअप इंडिया

हाथ जोड़ो यात्रा (Hath Se Hath Jodo Yatra) घर -घर पहुंचेगी। इस यात्रा में कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे और देश भर में यह अभियान चलेगा। इस अभियान में राहुल गाँधी के उस पात्र को भी शामिल किया गया है जिसमे उन्होंने जनता के सामने कई सवाल खड़े किये हैं और कुछ चुनावी मुद्दे भी उठाये हैं।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button