ट्रेंडिंगन्यूज़पंजाबबड़ी खबर

Amritpal Singh Arrest Operation: अमृतपाल की तलाशी ,पुलिस की बड़ी चुनौती !

Amritpal Singh Arrested By Punjab Police - News Watch India

India News! खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की तलाशी जारी है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला नहीं है। पंजाब पुलिस ने दो दिन पहले कहा था कि अमृतपाल की गिरफ्तारी जालंधर के पास के इलाके में हो गई है लेकिन वह सब झूठ निकला। अब पंजाब पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती अमृतपाल की गिरफ्तारी तो है है पंजाब में जिस तरह का माहौल बनता जा रहा है अगर समय से पहले उसे नहीं रोका गया तो पंजाब फिर से सुलग सकता है। और ऐसा हुआ तो यह नासूर भी बन सकता है। 

       पंजाब पुलिस लगातार अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। राज्य के इंटरनेट बंद कर दिए गए हैं। हर जिले में बड़े स्तर पर बैरिकेड्स लगाकर तलाशी अभियान जारी है और इससे लोगो को भी परेशानी हो रही है। तलाशी से परेशान आम लोग कई जगह पुलिस से लड़ते भी देखे गए हैं। इधर गृहमंत्रालय ने एक बैठक की है जिसमे अमृतपाल को पकड़ने के लिए कई योजनाए तैयार की है। कहा जा  रहा है कि कई प्लान भी तैयार किये गए हैं लेकिन सच  तो यही है कि अमृतपाल का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।    

अमृतपाल के कई सहयोगी गिरफ्तार हुए हैं। गिरफ्तार  आरोपियों को असम और दक्षिण भारत के जेलों में भेजा गया है। कहा जा रहा है कि वारिश दे पंजाब के अभी तक 112 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमे से 78 आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया जबकि 34 आरोपी रविवार  गिरफ्तार किये गए हैं। आज भी बड़े स्तर पर छापेमारी जारी है। इसी बीच यह भी खबर आयी है कि अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। बता दें कि अमृतपाल ने एक निजी सेना आनंदपुर खलास फ़ोर्स भी तैयार किया हुआ है जिसमे बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी है। गृहमंत्रालय इस सेना को किसी भी तरह से ख़त्म करना चाहता है। इसको लेकर कई प्लान भी तैयार किये गए हैं लेकिन अभी तक इसमें कोई सफलता नहीं मिली है।  

       

अमृतपाल ने पिछले महीने अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला कर अपने साथियो को छुड़ाया था। तब भी काफी बवाल हुआ था। इसके बाद उसने कई तरह की बाते की थी। अब पुलिस ने अजनाला की तरह और भी घटना नहीं घटे इसके लिए बड़ी योजना की तैयारी की है। एक योजना तो यह है कि पकडे गए सभी आरोपियों को पूर्वोत्तर और दक्षिण  में भेजा जाए ताकि वहाँ से कोई गतिविधियां नहीं चलाया जाए। पुलिस का कहना है कि चुकी ये सभी जिले पंजाब से दूर होंगी और यहां सिख आबादी भी कम है। लेकिन अभी सबसे बड़ी चुनौती अमृतपाल की गिरफ्तारी है। वह कहाँ छुपा है इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button