ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़

Daily Horoscope: इन राशि वालों को सरकारी योजना का मिलेगा लाभ,सेहत में होगा सुधार, जानें आज का राशिफल?

 आज का राशिफल (Daily Horoscope) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। वेतनभोगी लोग बैठकों में भाग लेंगे जिससे उन्हें तरक्की मिलेगी।

नई दिल्ली: आज का राशिफल (Daily Horoscope) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। वेतनभोगी लोग बैठकों में भाग लेंगे जिससे उन्हें तरक्की मिलेगी।

इस राशिफल (Daily Horoscope) को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जानें किन राशि वालों के लिए 16 नवंबर 2022 का दिन खास है?

मेष राशिफल

आज मेष राशि (Daily Horoscope) के जातक परिवार और समाज में बेहतर तालमेल रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी नोंक झोंक हो सकती है। प्रेम संबंधों में साथी से संबंध प्रगाढ़ होगा। सेहत के लिए ये सप्ताह अच्छा नहीं है, बिजनेस में विस्तार की योजना स्थिर ही बनी रहेगी। जो जातक कला के क्षेत्र में है उनका नाम होगा। पढ़ाई में सफलता के सौ प्रतिशत चांसेज दिख रहे है।

वृष राशिफल

वृष राशि के जातक गुप्त रोग (Daily Horoscope) से परेशान रहेंगे। सेहत खराब होने के आसार है। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग की शुरुआत के लिए बढ़िया है। वृष राशि धन-संपत्ति वृष राशि वाले आज राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में भी जातक को विजय मिल सकती है। वृष राशि सेहत वृष राशि के जातक आज आप मस्ती मनोरंजन करेंगे।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातक के लिए लंबी यात्रा की योजना रद्द होगी। बिजनेस व नौकरी के लिए समय अनुकूल नहीं है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बनते दिख रहे हैं। वैवाहिक जीवन में सहयोगात्मक रवैया अपनाएंगे। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। बेटी की पढ़ाई के लिए परेशान रह सकते हैं। मिथुन राशि धन-संपत्ति मिथुन राशि वाले जातक कोई निवेश कर रहे है तो सोच-समझ कर निवेश करे।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातक का परिवार का साथ अच्छा रहेगा। पत्नी के साथ विवाद होगा, इससे परिवार में क्लेश का माहौल बन सकता हैं। भाई और मां से संबंध मधुर बनेंगे। बिजनेस में किसी पर भरोसा न करें। जिन जातकों के जीवन में प्यार नहीं है, उनके लिए कोई आ सकता हैं। वाणी और विवाद से दूर रहे। लेकिन बाहर जाने से बचें। कर्क राशि धन-संपत्ति कर्क राशि वाले आज जातक का व्यवसाय सुदृढ़ होगी और जातक पैसे बचाने में भी सफल हो सकेंगे।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातक को पैसों की कमी का अहसास होगा। इसके लिए मेहनत करेंगे, लेकिन मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। बिजनेस शुरू करने के लिए समय अभी उचित नहीं है। रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंध में साथी आपको धोखा देंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातक जरूरतमंदों की मदद करेंगे, दान देंगे। इससे ईश्वरीय कृपा बरसेगी। घर में धार्मिक काम करेंगे। किसी को उधार देंगे, लेकिन उसे पाने की उम्मीद छोड़ेंगे। घर पर दोस्त व परिवार के साथ मस्तीभरा पल एंज्वॉय करेंगे। सेहत के लिए घर पर ही रहें। कन्या राशि धन-संपत्ति कन्या राशि वाले आज व्यापार नए-नए अवसर लेकर आयेगा, जिनका भविष्य में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें: आज का सुविचार: ये भय आपके लिए साबित हो सकता है खतरनाक, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति ?

तुला राशिफल

तुला राशि के जातक के घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। सास-बहू में अनबन होगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। पढ़ाई में विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे। कला की ओर रुझान से भविष्य में लाभ होगा। नौकरी में सामान्य और बिजनेस में लाभप्रद स्थिति बन रही हैं। तुला राशि धन-संपत्ति तुला राशि वाले आज जातक व्यापार के लिए आज अनुकूल रह सकता हैं।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातक की नौकरी में काम का दबाव बनेगा। लेकिन इस दबाव का आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता हैं। अधिकारियों की नजर में छवि सुधरेगी। बिजनेस में धीमी गति, किसी खास दोस्त की वजह से रफ्तार पकड़ेगी। पढाई में सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तनाव वैवाहिक जीवन को परेशान कर सकता हैं। प्रेम संबंध में इजहार करने में हां मिलेगा। बच्चों को किसी के भी साथ बाहर ना भेजे।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातक के लिए ग्रहों की स्थिति खुशियां देने वाली है। नौकरी में घर से काम का दबाव होगा। जातक में उर्जा का संचार करने वाला दिन है। बिजनेस में नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाएंगे। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेवा करें, खुशियां जीवन में दस्तक देने वाली हैं।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातक घर में मांगलिक काम का आयोजन कर सकेंगे। यात्रा से बचें और सेहत का ख्याल रखें। बिजनेस में शत्रुओं की नजर रहेगी। किसी खास दोस्त से रिश्ता टूट सकता है, इससे तनाव होगा और इसका सेहत पर असर भी पड़ेगा। मकर राशि वाले जातक नई दोस्ती और बिजनेस में लाभ मिलेगा।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातक सेहत से परेशान रहेंगे। आंख-कान की समस्या हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में अलगाव किसी तीसरे की वजह से हो सकता हैं। रिश्तों को कितना भी बचाने की कोशिश करेंगे लेकिन वो टूटते हुए नजर आएंगे। परिवार व जीवनसाथी से सवांद कम करें तो बढ़िया रहेगा। पिता की संपत्ति में लाभ मिलेगा। नौकरी में किसी सहयोगी की वजह से नुकसान भी हो सकता हैं।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातक को पढ़ाई के मामले में सफलता मिलेगी। इसके अलावा प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी हो सकती हैं। बिजनेस में उथल-पुथल बना रहेगा। जातक खुद के सेहत से परेशान रह सकते हैं। साथ ही मां की वजह से भी हॉस्पिटल के चक्कर लगाएंगे। पत्नी या प्रेमिका का ख्याल रखें।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button