उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Friend’s murder: पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

इस मामले में थाना सांडी के धोंधी निवासी अतुल द्विवेदी के पिता सत्य प्रकाश की तहरीर पर सखेड़ा गांव के रिजवान पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने हत्यारोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर एक चॉकलेट रंग की फुल पैंट और आला कत्ल रक्त रंजित पत्थर का टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हरदोई। थाना सांडी इलाके में पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक अधेड़ व्यक्ति ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतारा (Friend’s murder) दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद कर लिया है।


हरदोई पुलिस अधीक्षक, राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना सांडी इलाके में एक सप्ताह पहले हुई अधेड़ की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। शव की शिनाख्त अतुल द्विवेदी ग्राम धोंधी के रूप में हुई थी। अतुल की हत्या उसके ही दोस्त रिजवान ने की थी। रिजवान को शक था कि उसकी पत्नी के अतुल द्विवेदी के साथ शारारिक संबंध थे।


इसी के चलते रिजवान ने अतुल की कत्ल करने का फैसला लिया। इस योजना के तहत रिजवान अतुल को उसके घर से ग्राम धोंधी से बाइक पर बैठा कर अपने गांव सखेड़ा लाया। जहां उसने अतुल को अत्याधिक गांजा पिलाया और नशे में होने पर पत्थर से सिर कुचकर उसकी हत्या कर दी थी।

दोस्त द्वारा दोस्त की हत्या किया जाने के संबंध में जानकारी देते राजेश द्विवेदी


इस मामले में थाना सांडी के धोंधी निवासी अतुल द्विवेदी के पिता सत्य प्रकाश की तहरीर पर सखेड़ा गांव के रिजवान पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने हत्यारोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर एक चॉकलेट रंग की फुल पैंट और आला कत्ल रक्त रंजित पत्थर का टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढेंः Drunk & Drive Accident: नशे में बारातियों पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार, दूल्हे के तहेरे भाई सहित तीन का मौत


बता दें कि एक फरवरी को रक्त रंजित अवस्था में एक अधेड़ का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला था। मौके पर पहुंचकर एसपी राजेश द्विवेदी ने जांच पड़ताल की थी। उन्होंने खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। पुलिस ने मृतक की पहचान और जांच में जुटी थी।


इसी दौरान रिजवान भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने बरौलिया पुल से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रिजवान ने बताया कि मृतक अतुल और वह दोनों दोस्त थे। उसको अतुल पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध का शक था। इसी को लेकर उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button