राजनीति

क्या हकीकत में कांग्रेस कमजोर हो गई है, जानिए क्यों ?

modi attack on congress in rajyasabha

PM Modi on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जब राज्यसभा में गरजे तो साफ दिख रहा था की वो पूरी तैयारी के साथ आए हैं।  क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का संसद में ये आखिरी भाषण था…अब लोकसभा चुनाव में अगर सरकार बनती है तो ही भाषण सुनने को मिलेगा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की नीती और नीयत दोनों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने नेहरू पर भी हमला बोला, साथ ही राहुल गांधी पर भी प्रहार बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सामने 40 सीटें जीतने की चुनौती है।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

मुश्किल में कांग्रेस

2014 के बाद से ही कांग्रेस पार्टी अपने आपको संभाल नहीं पाई है, इसका मुख्य कारण है कांग्रेस का आलाकमान। 2014 के चुनाव में कांग्रेस 13 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में कांग्रेस1 भी सीट नहीं जीत पाई थी। तब कांग्रेस कुल 44 सीट पर समिट गई थी।2019 के लोकसभा चुनाव हुए तो कांग्रेस 14 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में खाता नहीं खोल पाई। तो वहीं दूसरी ओर संगठनात्मक तौर पर कांग्रेस में अभी बहुत ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा और पीएम मोदी अपना तीसरा टर्म कन्फर्म मान रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी कॉन्फिडेंट हैं और कांग्रेस के लिए खुद अपनी जम़ीन मजबूत करने से ज्यादा ज़मीन बचाए रखने की चुनौती है। क्योंकि इस बार बीजेपी राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने जैसे वादे पूरे करने के बाद चुनावी मैदान में है। मतलब राम लहर से मुकाबला करने कांग्रेस के लिए इतना आसान नहीं होगा। कांग्रेस की मजबूती के लिए राहुल गांधी न्याय यात्रा पर जरूर हैं लेकिन जिन जिन राज्यों से वो गए हैं वहां INDIA गठबंधन की चुनौतियां बढ़ीं हैं। राहुल गांधी बंगाल गए तो ममता बनर्जी ने अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया। राहुल बिहार पहुंचे तो नीतीश ने NDA का दामन थाम लिया। राहुल की यात्रा झारखंड पहुंची तो गठबंधन के साथी हेमंत सोरेन गिरफ्तार हो गए। अब उनकी यात्रा यूपी पहुंचने वाली है और यहां भी कई कयाल लगने लगे हैं।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

नरेंद्र मोदी ने कहा कि मर्यादा इतनी गिर गई है कि अपने युवराज को स्टार्टअप बनाकर दिया है। वो नॉन स्टार्टर है। ना वो लिफ्ट हो रहा है और ना ही वो लॉन्च हो रहा है।राहुल की यात्रा कांग्रेस की सियासी सेहत कैसे सुधार पाएगी ये बड़ा सवाल है क्योंकि जिन बड़े राज्यों में अब तक राहुल गए हैं वहां के समीकरण कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं हैं।

बंगाल में 42 सीटें हैं और कांग्रेस के पास सिर्फ 1 सांसद है।,बिहार की 40 सीटों में भी कांग्रेस के खाते में 1 ही सीट है।झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में कांग्रेस के पास महज 1 सीट है।ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं और कांग्रेस के पास 1 भी नहीं है।राहुल गांधी जिस उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं वहां उनकी पार्टी सिर्फ 1 सीट तक सीमित है। यही वजह है कि कांग्रेस के लिए 40 वाली चुनौती से निपटना आसान नहीं है। ये बात प्रधानमंत्री से पहले विपक्षी गठबंधन की सहयोगी ममता बनर्जी भी कह चुकी हैं।

कांग्रेस कितनी कमजोर हुई है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सिर्फ 3 राज्यों में ही उसकी सरकार है। सबसे बड़ी बात ये है कि दक्षिण के जिन राज्यों से कांग्रेस को ज्यादा भरोसा है वहां भी बीजेपी अपना विस्तार करने में जुटी है। 1989 में बीजेपी को दक्षिण भारत में 1 भी सीट नहीं मिली जबकि 2019 में बीजेपी ने दक्षिण में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और 29 सीटें जीतीं।वहीं कांग्रेस 1989 में कांग्रेस ने 110 सीटें जीतीं, जबकि 2019 में ये आंकड़ा महज 29 पर सिमट गया।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button