ट्रेंडिंग

आसमान से बरस रही आफत, हिमाचल से लेकर गुजरात तक हाई अलर्ट

Heavy Rainfall Alert : इन दिनों देश भर में मानसून अपना तेवर दिखा रहा है। हर तरफ कूदरत का कहर बरप रहा है । पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सितम देखन को  मिल रहा है। देश के कई राज्य  भारी बारिश  का तांडव झेल रहे हैं। मुबंई मे लगातार हुई बारिश ने हालात बेहद ही बुरे कर दिए लोगों का आम जनजीवन संकट से जूझ रहा है। जिसके चलते मुंबई में तो यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। जिसमें से ठाणे, रायगढ़ और पालगघर जैसे इलाके शामिल हैं। तो वहीं अगर दिल्ली के मानसून की बात करें तो यहां भी मुश्किलें एक बार फिर पैदो होने वाली हैं।

 देश के कई राज्यों में भारी बारिश को देखते हुए हाई अलर्ट  जारी कर दिया गया है। यूपी में भी मासून करवट लेने वाला है ताजा मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक बारिश के आसार दिखें हैं। इन दिनों कभी भी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, आंधप्रदेश, ओडिशा इन राज्यों में 24 जुलाई तक भारी बारिश  होने की संभावानाए जताई हैं।

उधर दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर फिर से उफान पर पहुंचने लगा है। जिसके चलते राजधानी में एक बार फिर से खतरा मंडराने लगा है। जिससे एक बार दिल्ली में यमुना के बढ़ते पानी से दिल्ली में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 2.9 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी की वजह से ही दिल्ली एक बार फिर बाढ़ के कहर से गुजर सकती है।

अभी कुछ जगहों के हालात वैसे ही बने हुए है। यमुना का पानी सड़कों पर आ जाने से दिल्ली में कई स्थानों पर यातायात बाधित रहने वाला है. जिसके लिए सड़कों पर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकैडिंग को अभी भी लगा रखा गया है। यमुना के जलस्तर की बात करें तो आज भी 208.46 मीटर पर निशान दर्ज किया गया है। यमुना अभी भी खतरे से कम नहीं है अपना रौद्र रूप अभी भी बरकारार रखा हुआ है जिससे लोगों को बाढ़ की त्रासदी की मार झेलनी पड़ रही है। दिल्ली में करीब 20,000 से भी ज्यादा लोगों के राहत शिविरों में पहुंचाया गया था। वहीं स्थिति ऐसी भी बन गई है कि लोग भारी तबाही के बावजूद भी अपने घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button