ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विस चुनाव परिणाम-2022, बीजेपी को नकारा, जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया !

कांग्रेस को विधान सभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत के बावजूद अपने विधायकों के टूटने का डर है। भले ही हिमाचल में कांग्रेस के पास बहुमत का आंकड़े से कहीं ज्यादा प्रत्याशी जीत गये हैं। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में यह डर साफ है कि बीजेपी उनके विधायको को तोड़कर अपने साथ मिला सकती है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 कांग्रेस के पक्ष रहे। हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने बीजेपी को नकारा दिया। इसके बाद जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। इसके साथ ही हिप्र में कांग्रेस की भावी सरकार बनने से वहां हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की रिवाज कायम रहा।

हिमाचल प्रदेश में 68 विधान सभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 35 विधायकों की जरुरत थी। कांग्रेस ने 39 से अधिक सीटों पर विजय हासिल करके पूर्ण बहुमत हासिल किया। बीजेपी सत्ता वापसी में नाकाम रही। इससे जहां कांग्रेसियों आत्म विश्वास बढा है, वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी निराशा है।

कांग्रेस को विधान सभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत के बावजूद अपने विधायकों के टूटने का डर है। भले ही हिमाचल में कांग्रेस के पास बहुमत का आंकड़े से कहीं ज्यादा प्रत्याशी जीत गये हैं। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में यह डर साफ है कि बीजेपी उनके विधायको को तोड़कर अपने साथ मिला सकती है।

यह भी पढेंः प्रसपा का सपा में विलयः अखिलेश-शिवपाल यादव के बीच की राजनीतिक दूरियां मिटीं

इस डर से कांग्रेस अपने विजयी विधायकों को हिमाचल प्रदेश से दूर अन्य प्रांत में ठहराने का प्रबंध कर रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनादेश का सम्मान करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ठाकुर ने कहा कि वे जनता के आदेश का सम्मान करते हैं। उन्होने भावी सरकार को शुभकामनाएं दी। बीजेपी हिमाचल प्रदेश में अब मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

उधर बिहार में बीजेपी कुढनी विधान सभा सीट जदयू से छीनने में जरुर कामयाबी हासिल हुई। यहां बीजेपी प्रत्याशी केदार गुप्ता जयदू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को साढे तीन हजार से अधिक मतों से पराजित करने में कामयाब रहे। जदयू प्रत्याशी की हार मुख्ममंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को गहरा झटका लगा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button