ट्रेंडिंग

मुंबई में IMD की भविष्यवाणी ने बढ़ाई चिंता, जारी किया रेड अलर्ट

Heavy Rain In Mumbai : मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी है। पूरे महाराष्ट्र में हालात काफी बुरे हो गए हैं। कुदरत के कहर से भारी तबाही मची हुई है। भारी बारिश की वजह से मुंबई में एक बार फिर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई की झुग्गी बस्तियां बाढ़ के सैलाब में समा गई हैं। अगर बात करें पॉश इलाकों की तो वहां भी लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। मुंबई की बहुमंजिला इमारतों तक पानी पहुंच चुका है। महानगरी के लोगों का जीवन संकटग्रस्त हो गया। जहां लोगों को आने जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात बेहद ही बुरे हो गए। भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। कई जगहों पर तो आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। क्षतिग्रस्त जगह से लोगों को निकलने में दिक्कतें हो रही हैं।

बारिश की वजह से मुंबई के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। सभी परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। साथ ही साथ जिन इलाकों में ज्यादा पानी भर गया हैं वहां पर बैरिकेडिंग कर दिया गया है। ताकि खतरें से भरे स्थानों पर लोगों को जाने से रोका जा सके। मुंबई में बाढ़ की वजह से कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मुंबई के रायगढ़ जिले में 6 में से 3 नदियां खतरे के निशान से ऊपर जा चुकी हैं। जिसमें से अंबा, सावित्री, और पातालगंगा शामिल हैं। इन नदियों में लगातार खतरा बना हुआ है और लगातार अलर्ट किया जा रहा है कि ये नदियां और भी उफान पर जा सकती हैं।

इससे पहले भी लैंडस्लाइड ने भयावह मंजर खड़ा कर दिया है। लैंडस्लाइड में लोगों के घर तहस-नहस हो गए। भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ में चट्टान तक खिसक गई। लैंडस्लाइड के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की भी खबर है। जिसमें 4 लोगों की मौत भी हो गई है। तो वहीं कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक मुंबई के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button