ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

स्वतंत्रता दिवस: जानिए दिल्ली से लेकर लाल किले तक की सुरक्षा का सच!

Independence Day: कल 15 अगस्त है। प्रधानमंत्री मोदी लाल किले (Delhi Red Fort) पर झंडा फहराएंगे और देश को सम्बोधित भी करेंगे। आजाद भारत का यह दिन हर भारतवासियों के लिए एक महान पर्व के समान है। यह पर्व पूरे देश में तो जश्न के साथ मनाया ही जाता है, दुनिया के हर कोने में रहने वाले अप्रवासी भारतीय भी इस पर्व को शान से मनाते हैं और तिरंगे को सलामी देते हैं।

pm modi on independance day

अब तो तिरंगा ही हमारी पहचान है। यही हमारा सब कुछ है। हमारी आन, बान और शान यही तिरंगा है। इस तिरंगा की हिफाजत करना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। पहला कर्तव्य है। तिरंगा झुके नहीं। तिरंगा गिरे नहीं और तिरंगा लहराता रहे यही हमारी कामना रहती है। यह तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का नाम नहीं है यह तो हमारी जिंदगी है। यही हमारी आत्मा है और यही हमारी पहचान भी।

Read: स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होगी लाल किले की सजावट, इस खास वजह से लिया गया फैसला

लाल किला सज गया है। दिल्ली की सड़के सज गई है। सभी सरकारी भवन सज गए हैं। चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा। हर घर तिरंगा और हर हाथ तिरंगा है। मन में तिरंगा है और जुबान पर भी तिरंगा। तिरंगा–तिरंगा–तिरंगा। जिधर देखों उधर ही तिरंगा। इस तिरंगे की शान बनी रहे इसी की कसम हम खाते हैं। तिरंगा और देश सुरक्षित रहे यही हमारी कामना है।

15 अगस्त (15 August) को प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) लाल किले पर झंडा फहराएंगे। यह देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस है। इस अवसर पर दिल्ली को पूरी तरह से सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। दिल्ली की सुरक्षा के लिए दस हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है।

red fort safety

दिल्ली के तमाम वीआईपी इलाकाें की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लाल किले को अभेद्य (Independence Day) कर दिया गया है। लेकिन इसके साथ ही जनता को कोई असुविधा नहीं हो इसके भी ख़ास इंतजाम किये गए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तैनात टीमों में एंटी सेबोटेज इन्वेस्टीगेशन एक्सेस कण्ट्रोल एंड एंटी टेरेरिस्ट स्कवाड शामिल हैं। इसके साथ ही आतंकी तत्वों पर नजर रखने के लिए आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस आधारित चेहरे की पहचान करने वाला सिस्टम भी मौजूद है।

सीमाओं पर निगरानी के लिए बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। यातायात की सही जानकारी लोगों को मिल सके इसके पूरे प्रयास किए गए हैं। सभी होटलों, गेस्ट हाउस में जांच अभियान चलाये जा रहे हैं। आकाश से भी ख़ुफ़िया नजर रखी जा रही है। ड्रोन के जरिये दिल्ली और लाल किला पर नजर रखी जा रही है इसके साथ ही सुरक्षा के जितने भी कड़े इंतजाम हो सकते हैं, सब किये गए हैं। हमारी आजादी (Independence Day) अक्षुण बनी रहे और हमारा तिरंगा शान से फहराता रहे इसकी पूरी व्यवस्था की गई है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button