खेलन्यूज़

15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल हुआ जारी

ICC World Cup 2023 schedule: भारत में होने वाले ICC वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्र्व कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को और फाइनल 19 नवंबर को आयोजित होगा। विश्र्व कप के सभी मैच अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई,धर्मशाला, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई और पुणे में खेला जाएगा। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। ICC  ने पुष्टि की है कि अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो ये मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। लेकिन अगर सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला प्रतिद्वंदी पाकिस्तान होता है तो इस स्थिति में मैच कोलकाता में आयोजित किया  जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा।

इन टीमों के बीच होना है मुकाबला

ICC वर्ल्ड कप 2023 में दस टीमें लीग चरण में एक बार एक दूसरे से खेलेंगी और शीर्ष चार सेमीफाइनल  के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके अलावा टूर्नामेंट में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया,बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड,पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रिका पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। बाकी बचे दो टीमों के बीच अभी विश्र्व कप का मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें श्रीलंका, वेस्टइंडीज, नेपाल, आयरलैंड, नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। मेजबान भारत 8 अक्टूबर चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

2023 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

  • 5 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs इंग्लैंड: अहमदाबाद
    6 अक्टूबर: पाकिस्तान vs क्वॉलीफायर-1:  हैदराबाद
    7 अक्टूबर: अफगानिस्तान vs बांग्लादेश: धर्मशाला
    8- अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया: चेन्नई
  • 9 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs क्वॉलीफायर-1: हैदराबाद
    10  अक्टूबर: इंग्लैंड vs बांग्लादेश: धर्मशाला
    11 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान: दिल्ली
    12 अक्टूबर: पाकिस्तान vs क्वॉलीफायर-2: हैदराबाद
  • 13 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका: लखनऊ
    14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश: चेन्नई
    15 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान: अहमदाबाद
    16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs क्वॉलीफायर-2: लखनऊ
  • 17 अक्टूबर: साउथ अफ्रीक vs क्वॉलीफायर-1: धर्मशाला
    18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान: चेन्नई
    19 अक्टूबर:  भारत vs बांग्लादेश: पुणे
    20 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान: बैंगलोर
  • 21 अक्टूबर:  इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका: मुंबई
    22 अक्टूबर: क्वॉलीफायर-1 vs क्लॉलीफायर-2: लखनऊ
    23 अक्टूबर: भारत vs न्यूजलैंड: धर्मशाला
    24 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका vs क्वॉलीफायर-2: दिल्ली
  • 25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs क्वॉलीफायर-1:  दिल्ली
    26 अक्टूबर: इंग्लैंड vs क्वॉलीफायर-2: बैंगलोर
    27 अक्टूबर: पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका: चेन्नई
    28 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड: धर्मशाला
  • 29 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड: लखनऊ
    30 अक्टूबर: अफगानिस्तान vs क्वॉलीफायर-2: पुणे
    31 अक्टूबर: पाकिस्तान vs बांग्लादेश: कोलकाता
  • 1 नवंबर: न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका: पुणे
    2 नवंबर: भारत vs क्वॉलीफायर-2: मुंबई
    3 नवंबर: अफगानिस्तान vs क्वॉलीफायर-1: लखनऊ
    4 नवंबर:ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड: अहमदाबाद
    4 नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: बैंगलोर
  • 5 नवंबर: भारत vs साउथ अफ्रीका: कोलकाता
    6 नवंबर: बांग्लादेश vs क्वॉलीफायर-2: दिल्ली
    7 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान: मुंबई
    8 नवंबर: इंग्लैंड vs क्वॉलीफायर-1: पुणे
  • 9 नवंबर: न्यूजीलैंड vs क्वॉलीफायर-2: बैंगलोर
    10 नवंबर: साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान: अहमदाबाद
    11 नवंबर: भारत vs क्वॉलीफायर-1: बैंगलोर
    12 नवंबर: इंग्लैंड vs पाकिस्तान: कोलकाता
  • 12  नवंबर: ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश: पुणे
    15 नवंबर: सेमीफाइनल-1: मुंबई
  • 16 नवंबर: सेमीफाइनल-2: कोलकाता
  • 19 नवंबर: फाइनल: अहमदाबाद
Aman Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button