ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजस्थान

India-Egypt: राजस्थान में जारी है भारत -मिस्र संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास साइक्लोन-I 

Rajasthan News (राजस्थान समाचार)! राजस्थान में भारत और मिस्र (India-Egypt) की सेनाओं के बीच “अभ्यास साइक्लोन-I” जारी है। यह युद्ध अभ्यास 14 जनवरी, 2023 से शुरू है और यह अगले 14 दिनों तक जारी रहेगा। राजस्थान के जैसलमेर में चल रहा यह युद्धाभ्यास अपने आप में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह सैन्याभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच अब तक का पहला संयुक्त अभ्यास है। इसका लक्ष्य है दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना। इसके तहत रेगिस्तानी इलाके में विशेष बलों के आपसी तालमेल, संचालन और पेशेवराना कौशल को एक-दूसरे से साझा करना। सैन्याभ्यास में आतंकवाद विरोधी, टोह लगाना, धावा बोलना और अन्य विशेष अभियानों को भी शामिल किया गया है।

Read: Latest Rajasthan News (राजस्थान न्यूज़ )!News Watch India

साइक्लोन-I” अभ्यास अपनी तरह का पहला सैन्याभ्यास है, जिसमें दोनों देशों के विशेष बल संयुक्त रूप से एक मंच पर एकत्र हुये हैं। यह सैन्याभ्यास 14 दिन चलेगा और इसे राजस्थान के रेगिस्तानों में संचालित किया जा रहा है। दोनों देशों (India-Egypt) के उन्नत विशेष बल स्नाइपिंग, कॉम्बेट-फ्री फॉल, टोह लगाने, निगरानी करने, लक्ष्य निर्धारित करने जैसे कौशलों को साझा करने के साथ हथियारों, उपकरणों, नवाचारों, तकनीकों, रणनीतियों और प्रक्रियों सम्बंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान भी करेंगे।

ये भी पढ़ें- नमिता थापर के इंस्टाग्राम किसने की ‘भद्दी पोस्ट’, इंटरप्रेन्योर ने इस शख्स पर लगाया आरोप, हुईं ट्रोल नमिता

इसमें हिस्सा लेने वाले सैन्यकर्मी संयुक्त रूप से योजना बनाने, युद्ध-भूमि में मुकाबला करने, आतंकी ठिकानों/कैम्पों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने और बड़े लक्ष्यों पर स्नाइपर-शूटिंग का भी अभ्यास करेंगे।

संयुक्त सैन्याभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं की संस्कृति और मानस को समझने में सहायता मिलेगी, जिसके आधार पर सैन्य सहयोग तथा आपसी संचालन को बढ़ाया जा सकेगा। इससे भारत और मिस्र के बीच राजनयिक रिश्ते भी और मजबूत होंगे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button