ट्रेंडिंगन्यूज़राजनीति

क्या यूपी से गांधी परिवार का मोह भंग होता जा रहा है ?

Political News: आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का क्या हश्र होगा यह तो कोई नही जानता लेकिन यूपी को लेकर गांधी परिवार के बीच जो सोच समझ बनती दिख रही है वह दुखी करने वाला है। जो उत्तर प्रदेश कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था अब कांग्रेस से उतना ही दूर जा चुका है। पहले इस गढ़ को सपा और बसपा ने कांग्रेस से छीना और अब बीजेपी के हाथ में यह प्रदेश जा चुका है। यूपी में इस तरह के बदलाव की कल्पना कांग्रेस ने कभी नहीं की थी। इसी यूपी ने कांग्रेस को कभी सिर पर बैठाया था। इसी यूपी ने कांग्रेस के दिग्गजों को जिताकर देश का नेतृत्व करवाया था और इसी यूपी ने कांग्रेस को कई पीएम भी दिए थे। लेकिन अब ऐसा नही है।

Also Read: Latest Hindi News Ppolitical news । News Today in Hindi

कांग्रेस की अंतिम राजनीति सोनिया और राहुल गांधी करते रहे है। फूलपुर तो पहले ही कांग्रेस के हाथ से निकल गया था। इसी फूलपुर से कभी नेहरू जी चुनाव लड़ते थे। लेकिन अब फूलपुर कांग्रेसी नही रहा। अमेठी और रायबरेली कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती थी। अमेठी से पिछले चुनाव में राहुल हार गए और अमेठी भी कांग्रेस के हाथ से निकल गया। रायबरेली आगामी चुनाव में क्या निर्णय देगा यह देखने की बात है। कहा जा रहा है कि रायबरेली से सोनिया भी अब चुनाव नही लड़ेंगी। एक तो उनका स्वास्थ्य ठीक नही है और दूसरा सोनिया गांधी को उम्मीदवारी दक्षिण के प्रदेशों में भी हो सकती है। जानकार कहते है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है लेकिन सवाल है कि क्या रायबरेली प्रियंका को स्वीकार करने को तैयार है ?

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hindi

सामने लोकसभा चुनाव है। बीते विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार हुई है। पांच राज्यों में से चार राज्यों में कांग्रेस को हार हुई। और खासकर राजस्थान और छत्तीसगढ़ से उसकी सरकार चली गई। मध्यप्रदेश में जीत की प्रबल संभावना थी। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यह से जीत भी हासिल की थी लेकिन इस बार बड़े अंतर से कांग्रेस हर गई। जाहिर है यह कांग्रेस के लिए बड़ा सदमा है और राहुल की बढ़ती राजनीति पर एक बड़ा ब्रेक भी है। लेकिन ये राजनीति है इसमें हार जीत चलती रहती है। ऐसे में आज बढ़ने की बात करना बड़ी बात ही कही जा सकती है।

कह सकते है कि हिंदी पट्टी से कांग्रेस खत्म हो गई। बिहार और झारखंड में कांग्रेस के विधायक जरूर है और थोड़ी जमीन भी बची हुई है लेकिन बाकी हिंदी राज्यों में कांग्रेस के लिए फिलहाल कोई बड़ा स्पेस नही है। जहां तक यूपी की बात है यह राज्य कांग्रेस को सबसे ज्यादा चिढ़ा रहा है। पिछले विधान सभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने काफी मेहनत की थी लेकिन परिणाम उसके मुताबिक नही आए। लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे तो खूब लगे लेकिन बीजेपी के सामने सारे नारे फेल हो गए। विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के दो उम्मीदवार जीत पाए। जबकि अधिकतर उम्मीदवारों के जमानत जप्त हो गए। कांग्रेस के लिए यह बड़ा सदमा था। कांग्रेस अपनी इस हालत के लिए सोंच भी नही सकती थी।

अभी फिर से यूपी में कांग्रेस की यात्रा जारी है। यह अजय राय के नेतृत्व में सब हो रहा है। प्रदेश के सभी बड़े नेता 20 दिनों के लिए इस यात्रा को निकाल रहे है। सहारनपुर से सीतापुर तक की यह यात्रा जनता को जोड़ने के लिए और पार्टी को मजबूत करने के लिए है ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी को कुछ सीटें मिल सके। लेकिन कांग्रेस के राहुल ,प्रियंका इस यात्रा से अभी दूर हैं। आज भी इस यात्रा में शामिल होंगे या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता। राहुल गांधी फिर से भारत जोड़ो यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में गांधी परिवार यूपी की यात्रा में रहेंगे या नही कोई कुछ नही कहा जा सकता है।

Read: Uttar Pradesh News Today | उत्तर प्रदेश न्यूज़ – News Watch India

यूपी की जनता अगले चुनाव में कांग्रेस को क्या कुछ दे सकती है यह तो वही जाने लेकिन दक्षिण भारत की जनता कांग्रेस की मुरीद होती जा रही है। कर्नाटक और तेलंगाना से लगातार गांधी परिवार को निमंत्रण मिल रहा है की गांधी परिवार के सभी लोग यानी सोनिया, राहुल और प्रियंका दक्षिण भारत से चुनाव लड़ेंगी। यह बड़ी बात है। राहुल गांधी अभी केरल के वायनाड से सांसद है। संभव है इस बार भी राहुल यहीं से चुनाव लडे़। लेकिन सोनिया और प्रियंका दक्षिण पहुंच गई तो देश का हिंदी राज्य से कांग्रेस का सरोकार और भी कमजोर हो सकता है। लेकिन इस बार यूपी से कांग्रेस को उम्मीद भी जाग रही है। यह उम्मीद फलदाई होगी यह तो चुनाव में भी दिखेगी यूपी से कांग्रेस को दस सीटें भी जीत के रूप में मिल जाती है तो कांग्रेस फिर से जीवित हो सकती है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button