ट्रेंडिंगन्यूज़लाइफस्टाइल

Kerala Piravi Day 2022: स्वर्ग की तरह सुंदर है केरल की ये 5 जगह, मन मोह लेगी ये पर्यटन स्थल, बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट के लिए जाना जाता है ये जगह

आज 1 नवंबर को पड़ने वाला केरल पिरवी (Kerala Piravi Day 2022) एक महत्वपूर्ण पर्व है। केरल राज्य के इतिहास के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। केरल राज्य का जन्म 1956 में हुआ जब मालाबार, कोचीन और त्रावणकोर को मिला दिया गया था। केरल आज अपना 66वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। केरल देश के छोटे राज्यों में से एक हो सकता है, लेकिन यह अपनी समृद्ध विरासत की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली: आज 1 नवंबर को पड़ने वाला केरल पिरवी (Kerala Piravi Day 2022) एक महत्वपूर्ण पर्व है। केरल राज्य के इतिहास के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। केरल राज्य का जन्म 1956 में हुआ जब मालाबार, कोचीन और त्रावणकोर को मिला दिया गया था। केरल आज अपना 66वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। केरल देश के छोटे राज्यों में से एक हो सकता है, लेकिन यह अपनी समृद्ध विरासत की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यह अपनी सौंदर्य मूल्य और पर्यटन की दृष्टि से बेहद खूबसूरत है। इतना ही नहीं पर्यटन केरल राज्ये के लिए सबसे महत्वपूर्ण आय का साधन भी है।

केरल दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इसके प्राचीन नीले लैगून से लेकर इसके ताड़ के पेड़ों तक और आरामदायक हिल स्टेशनों से लेकर खूबसूरत चाय और कॉफी की पैदावार के लिए इसे काफी जाना जाता है। ऐसे कई गीत बनाए गए हैं जो उनकी सूक्ष्म सुंदरता का वर्णन भी करते हैं। केरल को भगवान का अपना देश भी माना जाता है। यहां के पारंपरिक भोजन का स्वाद भी आपके दिलों में हमेशा के लिए बस जाएगा। केरल का बोट रेस पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें- New Rules Updates: आज से इन नियमों में होगा बड़ा बदलाव, आपकी जेब पर पड़ सकता है सीधा असर

यहां पढ़ें 5 लोकप्रिय पर्यटन स्थल

1- अल्लेप्पी – पूर्व का वैनिस

इसे पूर्व का वैनिस के नाम से भी जाना जाता है। यह केरल की सबसे आकर्षक जगह में से एक है। यहां भारी संख्या पर्यटक आते हैं। इसकी असीम सुंदरता, बैकवॉटर यात्रा लोगों को काफी पसंद है। यहां नारियल के पेडो़ से होकर गुज़रती नौकाओं का लोगों को आनंद लेना काफी पसंद है। यहां लोग सादगी भरा जीवन जीते हैं, जिसे देखना लोगों को काफी पसंद है। यहां आप हाउस बोट का भी मजा उठा सकते हैं।

2- कोच्चि – अरब सागर की रानी

कोच्चि पर्यटन स्थल को “अरब सागर की रानी” के नास से जाना जाता है। इस शहर में कुछ आर्ट गैलरी बनाई गई है जिसे देखना लोगों को काफी पसंद है। यहां देर रात खरीदारी के लिए शॉपिंग सेल, बाजार लगाए जाते हैं। यहां आप सुंदर प्राकृतिक नज़ारों के लिए आप बीच का रुख भी कर सकते हैं। वहीं मन की शांति के लिए आप मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।

3- थ्रिस्सुर – शास्त्रीय कला व संस्कृति का केंद्र

अगर आप केरल जाकर थ्रिस्सुर ना घूमे तो आपकी यात्रा अधूरी ही मानी जाएगी। अगर आप केरल की कला और संस्कृति अच्छे से जानना चाहते हैं तो ये स्थान आपके लिए बेहद खास है। यहां वदक्कुम्नंथन क्षेत्रम् मंदिर, शक्थन थंपुरम का मकबरा, अथिरापल्ली फॉल आदि हैं।

4- नेल्लीयमपैथी – प्राकृतिक वातावरण

नेल्लीयमपैथी जो केरल व तमिलनाडु की सरहद पर बसी हुई है। यहां आकर आपको सब सपने जैसा लगेगा। हवाओं को चीरती हुई हल्की- हल्की सी खुशबू आपके नाक से होते हुए ज़हन में बस जाएगी। ये खुशबू कॉफी की है। यहां चाय, कॉफी व इलाईची की खेती होती है। जिसकी खुशबू आपके ज़हन में समा जाएगी। यहां आपको पहाड़ों पर मदहोश वातावरण का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

5- मुन्नार – हनीमून गंतव्य

मुन्नार केरल का सबसे फेमस पर्यटन स्थल माना जाता है। यह केरल का पहाड़ी इलाक़ा है। यहां के ऊंचे पहाड़ों में आपको ऐसा महसूस होगा मानों आप अपने हाथों में बदलों को समेट रहे हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए ये बेहद खूबसूरत जगह है। यहां चा की खुशबू आपको मदहोश कर देगी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button