उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

UP News: किन्नर को जान से मारने की साजिश में पूर्व ड्राइवर सहित तीन गिरफ्तार!

Latest UP Crime News in Hindi - यूपी (न्यूज़)समाचार - News Watch India

Crime News (क्राइम न्यूज़) गोरखपुर। जनपद गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा के तानिया नाम के किन्नर को जान से मारने की साजिश में पूर्व ड्राइवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। किन्नर के बीच क्षेत्र के बंटवारे को लेकर 6 माह किन्नरों में हुए विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि तानिया किन्नर के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले किन्नरों के सहयोगियों रणविजय यादव पुत्र राम प्यारे यादव निवासी सुरदही थाना सहजनवा गोरखपुर, दुर्गेश मद्धेशिया पुत्र स्वर्गीय हरकेश गुप्ता निवासी केशवपुर थाना सहजनवा, रवि यादव निवासी बडी सुरौली थाना कोतवाली खलीलाबाद संत कबीर नगर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि करीब छह माह पहले किन्नरों में क्षेत्र के बंटबारे को लेकर विवाद हुआ था। तान्या किन्नर, प्रिया किन्नर का कुछ क्षेत्र अपने हिस्से में ले लिया था इसी बात से प्रिया किन्नर, तान्या किन्नर से नाराज थी । तब तान्या किन्नर को रास्ते से हटाने के लिए प्रिया किन्नर ने अपने गुरु किरन किन्नर से अनुमति लेकर, अपने पुरुष मित्र (कथित पति) रणविजय यादव को गोली मार दी थी। इस घटना में एक आरोपी किन्नर प्रिया को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी तीन आरोपियों को सहजनवां पुलिस ने आज गिरफ्तार करते हुए घटना में इस्तेमाल असलहा भी बरामद कर लिया है।

एसएसपी ने बताया कि सहजनवा थाना क्षेत्र के धधसरा चौकी अंतर्गत क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों ने तान्या किन्नर पुत्री ओमप्रकाश किन्नर निवासी भीमापार थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को बाइक सवार बदमाशों द्वारा जान से मारने की नियत से गोली मार मारी गई थी।वही घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को सहजनवा पुलिस ने अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था उसके बाद भी किन्नरों ने सहजनवा थाने पर गिरफ्तारी को लेकर रोड जाम भी किया था।

अभियुक्तगण रामकरन भारती उर्फ प्रिया किन्नर तथा तान्या किन्नर के बीच क्षेत्र बंटवारे को लेकर 6 माह पूर्व काफी विवाद हुआ था। तब तान्या किन्नर को रास्ते से हटाने के लिए प्रिया किन्नर ने अपने गुरु किरन किन्नर से अनुमति लेकर, अपने पुरुष मित्र (कथित पति) रणविजय यादव और तान्या किन्नर के पूर्व ड्राइवर दुर्गेश मद्धेशिया (जिसे फरवरी माह से तान्या ने अपनी ड्राइवरी से निकाल दिया था) तथा दुर्गेश मद्धेशिया के पुराने मित्र रवि यादव पुत्र जगनारायण यादव जो दुर्गेश से ट्रेन में चना बेचते समय करीब 06 वर्ष पहले मिला था व अतुल दूबे (रणविजय का मित्र), संगम, सोनू मिलकर घटना को अन्जाम था।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button