खेलट्रेंडिंग

महेंद्र सिंह धोनी ने किया सबसे बड़ा खुलासा, आपकी आंखों से भी आ जाएंगे आंसू!

Mahendra Singh Dhoni Latest Video:एक था जो विकेट के पीछे से मैच बदल देता था, एक था जिसकी कप्तानी में दम था, एक था जिसको पता था कि कौन से खिलाड़ी से कब और कैसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी करानी है। जी हां हम बात कर रहे हैं कप्तानों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने अपने दम पर ना जाने टीम इंडिया को कितने मुकाबले जिताए। जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को विश्प कप जिताया, जिन्होंने 2007 में टीम इंडिया को पहली बार विश्व विजेता बनाया। महेंद्र सिंह धोनी वो खिलाड़ी हैं, जिनका हर कोई कायल है, हर कोई उनकी तारीफ करता है….कोई चाह कर भी महेंद्र सिंह धोनी की बुराई नहीं कर पाता।

India’s Mahendra Singh Dhoni walks off for 50 during the 2019 Cricket World Cup first semi-final between New Zealand and India at Old Trafford in Manchester, northwest England, on July 10, 2019. (Photo by Dibyangshu Sarkar / AFP) / RESTRICTED TO EDITORIAL USE

Read: Chandra Grahan Lunar Eclipse in India !Chandra Grahan News in India Date and Time
2019 का वो आखिरी मैच…जब महेंद्र सिंह धोनी के साथ पूरा देश रोया था, जब पूरे देश की आंखों में आंसू थे….जब हर कोई दुखी था, चाहे कोई बुजुर्ग हो या फिर बच्चा, अगर कोई माही से नफरत भी करता था तो वो भी उस दिन रोया था। दरअसल 2019 का वो साल था…विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच में विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला था, जब भारत की टीम को करीब 250 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन मैच के पहले दिन बारिश की वजह से टीम इंडिया को रिजर्व डे में बल्लेबाजी करनी पड़ी थी, रिजर्व डे भी कुछ ऐसा था कि टीम इंडिया के बल्लेबाज धराशाई हो गए। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे बड़े बड़े बल्लेबाज आउट हो गए। मध्यक्रम में ना तो दिनेश कार्तिक चले और ना ही हार्दिक पांड्या। हर कोई आउट हो गया, जिसके बाद हर किसी को बस सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा से उम्मीदें थी। दोनों के बीच में अच्छी साझेदारी भी हुई, लेकिन रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद सारा दवाब महेंद्र सिंह धोनी पर आ गया। महेंद्र सिंह धोनी ने लॉकी फर्गुसन की गेंद पर छक्का मारकर हिंदुस्तानियों में जोश भर दिया औऱ पूरे मैदान में माही माही की गूंज सुनाई दी, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा जिसकी किसी को उम्मीद ना थी। महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए औऱ भारत की टीम विश्व कप से बाहर हो गई। महेंद्र सिंह धोनी के आउट होते ही पूरे पवैलियन में सन्नाता और मातम पसर गया। धोनी की आंखों से आंसू निकल रहे थे, डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और विराट कोहली भी उदास हो गए थे…ये वक्त ऐसा था कि जब हर कोई उदास तो था ही, लेकिन हर किसी के दिल में यही कसक थी कि महेंद्र सिंह धोनी को अच्छा फेयरबेल नहीं मिला।
विश्व कप भी खत्म हो गया था, उदासी भी खत्म होने लगी थी औऱ वक्त भी बीतता जा रहा था। महेंद्र सिंह धोनी के टीम में नहीं होने से हर कोई उनको याद कर रहा था। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ये उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी अभी और खेलेंगे…लेकिन फिर एक दिन 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी ने सन्यास का ऐलान कर दिया औऱ फिर एक बार अपने फैंस को तगड़ा झटका दे दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी मैच भी नहीं खेला उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सन्यास का ऐलान कर दिया।
साल दर साल बीतते गए…औऱ फिर एक दिन महेंद्र सिंह धोनी ने राज खोला, कि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही आखिरी पारी को अपनी आखिरी पानी मान लिया था। उन्होंने उसी दिन ये जान लिया था कि उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला खेल लिया है। दरअसल उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि जब आप कोई करीबी गेम हार जाते हैं तो अपनी भावनाओं पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। अंदर ही अंदर मैंने अपनी पूरी प्लानिंग बना ली थी। मेरे लिए वह आखिरी दिन था जब मैंने भारत के लिए क्रिकेट खेला। मैंने एक साल बाद रिटायरमेंट ले लिया लेकिन सच तो यह है कि उस दिन मैं रिटायर हो चुका था।

हम क्रिकेटरों को कुछ मशीनें वगैरह दी जाती हैं। इसलिए जब भी मैं ट्रेनर के पास गया तो मैंने उसे वापस दे दिया। उन्होंने कहा, ‘नहीं, आप इसे रख लीजिए। मेरे मन में मैं सोच रहा हूं कि मैं उसे कैसे बताऊं कि मुझे अब इसकी आवश्यकता या उपयोग नहीं होगी। मैं उस समय इसकी घोषणा नहीं करना चाहता था।”

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button