खेलट्रेंडिंगन्यूज़

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के साथ किया ‘धोखा’, हार्दिक पांड्या को बनाया कप्तान!

Hardik Pandya Captain: आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान नियुक्त किया है, जिसके बाद से ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की लगातार आलोचना हो रही है। फैंस मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।


दरअसल आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही अपने करियर की शुरूआत की थी, लेकिन अब रोहित शर्मा को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलना पड़ेगा। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)को पांच बार खिताब दिलाया है। लेकिन अब मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है, इस बात की जानकारी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)ने प्रेस रिलीज करते हुए दी है। हालांकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से रोहित शर्मा की भूमिका अभी तक स्पष्ट नहीं की है।


दरअसल आपको बता दें कि मुंबइ इंडियंस ने करीब 20 दिन पहले हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस के साथ 15 करोड़ रुपए में ट्रेड किया था। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक को कप्तानी दी जा सकती हैं। क्योंकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था, गुजरात ने अपना पहला खिताब जीता था, और दूसरे सीजन में चेन्नई के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
रोहित शर्मा वो कप्तान हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब जिताया, ये बात अलग है कि पिछले तीन सीजन मुंबई के लिए कुछ खास नहीं रहे, तीनों ही सीजन में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम को शिकस्त झेलने पड़ी थी।

किसकी कप्तानी में किसका दम?

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की तुलना किसी भी एंगल से नहीं की जा सकती है, क्योंकि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार विजेता बनाया है, तो वहीं दूसरी ओर हार्दिक ने गुजरात को 1 बार विजेता और एक बार उपविजेता बनाया है। लेकिन अब सभी की नजरें 2024 में होने वाले आईपीएल पर हैं।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)ने रोहित शर्मा की जगह अब हार्दिक पर भरोसा जताया है, तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या के बाद शुभमन गिल को कप्तान बनाया है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button