ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

एक बार फिर लीबिया तट पर हुआ बड़ा हादसा, महिलाओं और बच्चों समेत 61 प्रवासी की समुद्र में डूबने से हुई मौत

Migrants Drown Off Libyan Coast: सीरिया में बीते सालों में युद्ध के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोग किसी भी तरह यहां से निकलना चाहते हैं। सीरिया से निकलकर यूरोप में पहुंचने के लिए लोग खतरनाक समुद्री रास्तों का सहारा लेते हैं। इसमें अक्सर नावों पर बड़ी संख्या में लोग भर जाते हैं, जो हादसों की एक बड़ी वजह बनते हैं।

Also Read: Latest Hindi News Kuwait Emir Dies । News Today in Hindi

लीबिया के समुद्र तट पर प्रवासियों से भरा एक जहाज डूब गया। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 61 प्रवासी डूब गए। यह जानकारी लीबिया में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर दी। लीबिया के समुद्र तट पर प्रवासियों से एक भरी नाव डूब जाने से 61 लोग समुद्र में डूब गए हैं। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने अपने बयान में कहा है कि नाव पर करीब 86 लोग सवार थे। लीबिया के पास एक दुखद दुर्घटना के बाद बच निकले लोगों ने ये जानकारी दी है। ये सभी यूरोप जाने की कोशिश में थे। समुद्र में डूबे लोगों में से ज्यादातर की मौत हो जाने का अंदेशा है। संगठन ने कहा कि IOM टीम ने बचे हुए लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की है और ये सभी लोग अच्छी स्थिति में हैं।

Read: Latest Hindi News Today | Today Hindi Samachar

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने कहा है कि यूरोप पहुंचने की कोशिश में राजधानी त्रिपोली से करीब 120 Km पश्चिम में पश्चिमी लीबिया के शहर जवारा के तट पर 61 प्रवासी समुद्र में डूब गए हैं। IOM ने कहा है कि केंद्रीय भूमध्य सागर दुनिया के सबसे खतरनाक प्रवास मार्गों में से एक बना हुआ है। इस साल अब तक कुल 15,383 अवैध प्रवासियों को बचाकर लीबिया लौटाया गया है।

लगातार लीबिया छोड़ना चाह रहे लोग

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक, इस साल ट्यूनीशिया और लीबिया से 153,000 से अधिक शरणार्थी और शरण चाहने वाले इटली (ITALY) पहुंचे। लीबिया और ट्यूनीशिया शरणार्थियों और शरण चाहने वालों के लिए प्रमुख प्रस्थान बिंदु हैं जो इटली के रास्ते यूरोप पहुंचने की उम्मीद में खतरनाक समुद्री यात्राओं का जोखिम उठाते हैं। IOM के प्रवक्ता फ्लेवियो D जियाकोमो ने X पर लिखा था कि इस साल मध्य भूमध्यसागरीय प्रवासी मार्ग पर 2,250 से अधिक लोग मारे गए हैं।

Read: Uttar Pradesh News Today | उत्तर प्रदेश न्यूज़ – News Watch India

इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे

जानकारी के मुताबिक आपको बता दें प्रवासियों के डूबने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी तरह की एक घटना जून में हुई थी, जब 79 प्रवासी डूब गए थे और सैकड़ों अन्य लापता हो गए। फरवरी में एक तूफान के दौरान इटली के कैलाब्रियन तट पर उनकी नाव चट्टानों से टकरा गई थी, जिससे 96 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह के और कई मामले हैं।

Read Here : Latest Hindi News Sports News | Sports News Samachar Today in Hindi

जहाज लीबिया से रवाना हुआ

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जहाज लीबिया से रवाना हुआ था। वहीं शिपिंग मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि इस पर सवार अधिकांश लोग मिस्र, सीरिया और पाकिस्तान से थे।यूनान के सरकारी प्रसारक ERT ने बताया कि जहाज लीबिया के टोब्रुक शहर से इटली जा रहा था, जो यूनान के क्रेते द्वीप के दक्षिण में स्थित है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button