Sliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा भगवान राम के साथ ही गरीबों को भी मिला पक्का मकान

PM Modi in Ayodhya : आज अयोध्या मोदीमय रहा। चारो तरफ मोदी की तस्वीर और बैनर से अयोध्या को पाट दिया गया था। कई तोरण द्वार बने तो कई जगहों से फूलों की बारिश की गई। आठ किलो मीटर तक प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो चला। भारी भीड़ जुटी और जयकारे लगते रहे। अयोध्या मानो मुस्कुरा उठा हो। चारो तरफ एक ही चर्चा। मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। रामराज्य आएगा। अब विपक्ष ख़त्म होगा और फिर से मोदी की सरकार बनेगी। आज का अयोध्या यही कहता रहा।

Also Read: Latest Hindi News PM Modi in Ayodhya । News Today in Hindi

पहले रेलवे स्टेशन और फिर एयर पोर्ट का उद्घाटन हुआ और फिर पीएम मोदी मंच से लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अयोध्या में शिलन्यास करके गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में भारत में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। रामनगरी में आज कई योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ और उद्घाटन भी हुआ। हमें इस पर गर्व है। पीएम मोदी आगे बढ़े और कहने लगे कि भगवान राम को पक्का घर मिल गया। वे पहले टेंट में विराजमान थे। लेकिन पक्का घर केवल उन्हें ही नहीं मिला है। इस देश के चार करोड़ गरीबो के लिए भी पक्का घर बना है और आज वे पक्का घर में रह रहे हैं। आज वे घर -घर सभी घरों में पानी भी पहुंचा रहे हैं। आज देश में महाकाल लोक का केवल निर्माण ही नहीं हुआ है बल्कि हर घर जल पहुंचाने का काम भी हुआ है। दो लाख से ज्यादा टंकियां भी बनाई गई है। पीएम मोदी पूरे रौ में आ गए। उन्होंने कहा कि आज हम चाँद ,सूरज से लेकर समुद्र की गहराई को भी नाप रहे हैं। भारत अपने तीर्थों को भी सवार रहा है। डिजिटल तकनीक की दुनिया भर में चर्चा की जा रही है। आज केवल केदार धाम का ही उद्धार नहीं हुआ है बल्कि 315 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज भी बनाये गए है।

Read: Latest Hindi News Today | Today Hindi Samachar

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में उत्सुकता के साथ 22 जनवरी का इंतजार किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि वह भारत के कण -कण और जन -जन के पुजारी है और वे भी 22 जनवरी का उत्सुकता से इन्तजार कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि अयोध्या में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के उद्घाटन से उन्हें भी खुशी हो रही है और यह सब उनके लिए सौभाग्य की बात है। अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि बाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। यहां अब बड़ी संख्या में लोगों का आगमन होगा। यही वजह है कि बीजेपी सरकार यहां की योजनाओं को चला रही है। अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाना है।

Read: Uttar Pradesh News Today | उत्तर प्रदेश न्यूज़ – News Watch India

अयोध्या राम की नगरी है और यही इसकी पहचान है। राममय अयोध्या के लोगों की आर्थिक हालात क्या है यह भला कौन जाने। लेकिन सच यही है कि अयोध्या को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। जानकर कह रहे हैं कि अयोध्या राम की नगरी है. यह रामनगरी ही रहेगी। लेकिन अयोध्या के नाम पर जो राजनीति चल रही है वह देश को कहाँ ले जाएगी यह भला कौन जानता है। आगामी चुनाव के बाद अयोध्या का रूप भी बदलेगा। अयोध्या को क्या चाहिए और प्रभु राम क्या चाहते हैं यह भी कौन जाने। लेकिन मौजूदा सच तो यही है कि अयोध्या बीजेपी को प्राणवायु के सामान है। इसी अयोध्या ने बीजेपी को आगे बढ़ाया और यही अयोध्या ने बीजेपी को परवान भी चढ़ाया है। आगामी चुनाव में अयोध्या का यह खेल काफी प्रभावी होने वाला है। लेकिन जनता के बीच जो बँटवारा दिख रहा है क्या प्रभु राम यही चाहते हैं > यह बड़ा ही यक्ष सवाल है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button