राजनीति

महाराष्ट्र में MVA का निकला सियासी समाधान!

Maharashtra Political News: 24 का चुनाव, महाराष्ट्र में MVA का सियासी समाधान निकल गया है। एक-एक सीट पर MVA की टीम ने चुन-चुन पर मोहरे बैठाए हैं। एक-एक सीट पर MVA के नेताओं ने चुन-चुन पर अपने उम्मीदवारों का फैसला किया है। चक्रव्यूह ऐसा की उसे भेदना इतना आसान न हो। देर से ही सही लेकिन NDA को हराने के लिए MVA ने तैयारी पूरी कर ली।


MVA में सीटों का फॉर्मूला फिक्स
देर आए लेकिन दुरुस्त आए, अब समझिए कि सीटों के इस नए फॉर्मूले में अगर उद्धव ठाकरे बड़े भाई की भूमिका में हैं…तो कितनी-कितनी सीटों पर नया फॉर्मूला तय हुआ है।
कितनी सीटों पर कौन ?
शिवसेना (उद्धव गुट) को 21 सीटें है, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एनसीपी (शरद पवार) को कुल 10 सीटें मिलेंगी। 21 सीटों के साथ उद्धव ठाकरे को टीम में बड़ी भूमिका निभाने की जिम्मेदारी है। तो अब जानिए की उद्धव ठाकरे के सियासी सिपाही किस-किस सीट ताल ठोक रहे हैं।
किन सीटों पर शिवसेना (उद्धव गुट) ?
जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मवाल, धाराशिव, रत्नागिरी, बुलढाणा, शिरडी, संभाजीनगर, सांगली, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई साउथ सेंट्रल, यवतमाल, हिंगोली और हातकणंगले। उधर, 17 सीटों के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार इन सीटों पर ताल ठोकने को तैयार बैठे हैं।
किन सीटों पर कांग्रेस ?
नंदरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, बांद्र, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नांदेड़, जलना, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर और नॉर्थ मुंबई…जबकि, 10 सीटों के साथ शरद पवार का पार्टी इन लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार को लड़ा रही है


किन सीटों पर एनसीपी ?
बारामती, शिरपुर, सतारा, भिवंडी, वर्धा, अहमदनगर दक्षिण, बीड, मधा, डिंडौरी, रावेर सीट पर लड़ेगी
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच जैसे ही सीटों का बंटवारा हुआ…बड़े भाई की भूमिका में उद्धव ठाकरे ने NDA की सहयोगी एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा।
दरअसल आपको बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से सियासी रार चल रहा थी। सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ था। चाहे वो इंडिया गठबंधन हो या फिर NDA…. दोनों तरफ रूठने मनाने का खेल चल रहा था। हालांकि ये बात अलग है कि दोनों ओर से ALL IS WELL का दावा किया जा रहा था। महाराष्ट्र में MVA का निकला गया सियासी समाधान। एक-एक सीट पर MVA की टीम ने चुन-चुन पर मोहरे बैठाए हैं। अब ये मोहरे जीत के नैया को पार लगा पाते हैं या नहीं…. ये तो आगामी वक्त ही बताएगा।
एक-एक सीट पर MVA के नेताओं ने चुन-चुन पर अपने उम्मीदवारों का फैसला किया है। चक्रव्यूह ऐसा की उसे भेदना इतना आसान न हो। देर से ही सही लेकिन NDA को हराने के लिए MVA ने तैयारी पूरी कर ली।

महाराष्ट्र की 48 सीटों पर NDA और ‘इंडिया’ की टीम में फाइन मुहर लग चुकी है। अब इंतजार है…सियासी मुकबाले की…। तो क्या इस बार मोदी के लिए ये बड़ी चुनौती होंगे..। सूबे में 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे।जबकि मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा और 4 जून को नतीजे आ जाएंगे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button