बिहारराजनीति

आज बिहार में एंट्री मारेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा!

Bharat Jodo Nyay Yatra:बिहार से न्याय मांगने आ रहे राहुल और कांग्रेस के लिए बिहार की महागठबंधन सरकार का धाराशायी होना इसलिए भी बड़ा झटका है, क्योंकि नीतीश कुमार ही उस इंडिया गठबंधन के सूत्रधार थे, जो मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रही थी।  लेकिन नीतीश के पलटी मारते ही इसके वजूद पर संकट मंडरा रहा है।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

दरअसल आपको बता दें कि इससे पहले बंगाल में भी राहुल की न्याय यात्रा को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। रैली में भीड़ तो उमड़ी, लेकिन कांग्रेस नेताओं में जोश नजर नहीं आया। क्योंकि ममता सरकार ने परीक्षाओं का हवाला देकर राहुल गांधी को रैली की इजाजत नहीं दी। सूबे में पार्टी के विस्तार में लगी कांग्रेस को जनसभा की छूट न देकर ममता ने अपने इरादे साफ कर दिए। वो पहले भी सीट बंटवारे पर कांग्रेस को चेतावनी दे चुकी हैं। हालांकि कांग्रेस के दिग्गज अभी भी ममता से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी की प्राथमिकता बीजेपी को हराना है और हम चाहते हैं इंडिया गठबंधन पूरे देश में मजबूत हो। ममता जी ने बार बार कहा है कि तृण मूल कांग्रेस इंडिया गठबंधन का एक अंग है और उसको मैं कहूंगा एक अंग नहीं एक महत्वपूर्ण अंग है।

वैसे तो राहुल की न्याय यात्रा 16वें दिन यानी आज बिहार में एंट्री मारेगी। तो सीमांचल में उनके स्वागत में बेजान कांग्रेस के नेता ही नजर आएंगे। क्योंकि इसके बिहार पहुंचने से सिर्फ एक दिन पहले ही राज्य में सत्ता बदल गई।सत्ता की बाजी पलट गई। यहां नीतीश पाला बदलते हुए एनडीए में चले गए और बीजेपी के समर्थन से सरकार बना डाली।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

सियासी पारा हाई तब हुआ था जब असम में राहुल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर नियम तोड़ने के आरोप लगे। जिसे लेकर राहुल और हिमंता में तीखी नोकझोंक भी हुई।  बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने न्याय यात्रा को भाव देना तो दूर रैली की इजाज़त तक नहीं दी।  बिहार में एंट्री से पहले ही नीतीश ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल का साथ पकड़ लिया। ऐसे में राहुल के करीबी ही उनकी यात्रा पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्ण कह रहे हैं कि राहुल गांधी ने जब यात्रा शुरू किया था तब पंचक लग गया था उनकी यात्रा पर दैविय प्रकोप है। जो राम चाहते है वही होगा,ममता समझ गई हैं। राहुल की न्याय यात्रा पर बीजेपी भी निशाना साध रही है।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इसे लेकर राहुल गांधी पर तंज़ कसा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो पार्ट-2 से कांग्रेस को बड़ी बड़ी उम्मीदें थीं। माना जा रहा था कि 10 सालों से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस के लिए ये यात्रा संजीवनी साबित होगी। लेकिन 14 जनवरी को इसकी शुरुआत से ही ऐसे ग्रह नक्षत्र बने कि यात्रा पर ग्रहण लगता दिखा।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button