बड़ी खबरराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फूटा कांग्रेस अध्यक्ष का गुस्सा, कहा भगवान विष्णु का 11वां अवतार बनना चाहते हैं PM

Mallikarjun Kharge On PM Modi: एक और राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर गई, एक और राज्य में कमल खिल गया…एक बार फिर से कांग्रेस की नैया डूब गई। जी हां लोकसभा चुनाव सिर पर हैं, बीजेपी तैयारियों में लगी हुई है, दिग्गजों की फौज मैदान में है। विरोधियों को हराने के लिए मेगा प्लान तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी लगातार फ्लॉप साबित हो गई है। राजनीति की पिच पर कांग्रेस का कोई बल्लेबाज नहीं टिक पा रहा है। बिहार में जैसे तैसे सरकार बनी तो थी, लेकिन ज्यादा दिन चल नहीं पाई। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुन-चुन कर निशाना साधा है।  खरगे के मुताबिक पीएम मोदी भगवान विष्णु का 11वां अवतार बनना चाहते हैं।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

दरअसल आपको बता दें कि मौका था उत्तराखंड का, जब वो देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी और मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। खरगे ने कहा कि देश में धर्म के नाम पर वोट लिया जा रहा है जोकि गद्दारी है। पीएम मोदी पर खरगे ने आरोप लगाया कि वो धर्म और राजनीति को मिला रहे हैं। खरगे यहीं नहीं रुके, उन्होंने दावा कर दिया कि पीएम मोदी की तमन्ना भगवान विष्णु का 11वां अवतार बनने की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं ने देश के लिए जान दी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  ने दावा किया कि मोदी राज में देश का बेड़ा गर्क होना तय है। तो वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार के किशनगंज में प्रवेश करेगी। दरअसल आपको बता दें कि मणिपुर से 14 जनवरी को शुरु हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करने जा रही है। बंगाल-बिहार सीमा पर किशनगंज जिले के फरिंगगोला से राहुल इस यात्रा को शुरू करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी करीब 3 किलोमीटर पैदल चलेंगे। इसके बाद एक स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल जोकि इस वक्त किशनगंज में ही मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया है कि देश में नफरत की सियासत हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का तो यहां तक दावा है कि BJP के सपने में राहल गांधी आ रहे हैं। इसलिए उनकी यात्रा में रुकावटें पैदा की गई।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

बहरहाल, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तो कोई ज्यादा असर पड़ नहीं रहा है, लेकिन बीजेपी का मैजिक लगातार बरकरार है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button