ट्रेंडिंगबड़ी खबर

राम रहीम पैरोल पर छूटेः डेरा आश्रम बरनावा पहुंचे गुरमीत राम रहीम,अनुयायियों के साथ मनाएंगे दीपावली

बागपत। सच्चा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम कड़ी सुरक्षा में शनिवार यहां डेरा आश्रम बरनावा में पहुंचा। उन्हें अदालत से  40 दिन की पैरोल मिली है। पैरोल अवधि में वे बरनावा आश्रम में रहेंगे। इसलिए हरियाणा की रोहतक स्थित सुनारिया जेल से यहां आये हैं।

बता दें कि सच्चा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम  को दुष्कर्म व हत्या के मामले में सजा हो चुकी है। वे रोहतक की सुनरिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे हैं। राम रहीम इस साल पैरोल पर दूसरी बार जेल से बाहर आये हैं। इससे पहले उन्हें 18 जुलाई को 30 दिन की पैरोल मिली थी।

यह भी पढेंः योगी आदित्यनाथ में करेंगे हैबिटेट सेंटर का उद्घाटन, होगा 446 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण  

राम रहीम के यहां पैरोल पर बरनावा में रहने के संबंध में बागपत जिला व पुलिस प्रशासन ने अनापत्ति रिपोर्ट भेजी थी। डेरा आश्रम बरनावा में पहुंचने का खबर से गुरमीत सिंह के लाखों अनुयायी  खुश हैं। माना जा रहा है कि गुरमीत सिंह अपने अनुयायियों के साथ डेरा में ही धूमधाम से दीपावली मनाएंगें।

गुरमीत सिंह के यहां पहुंचने से पहले ही बरनावा आश्रम में अनुयायी पहुंचने लगे हैं। बता दें कि बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में है। इस डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में ही जून-जुलाई में एक माह गुरमीत सिंह यहीं पर रहे थे।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button