ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Shahrukh Khan Fan Moment: फैंस के साथ बेहद ही खास अंदाज़ में मना किंग खान का जन्मदिन, ‘छैय्या छैय्या’ गाने पर किया जमकर डांस

बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान Shahrukh Khan Fan Moment) 2 नवंबर 2022 को 57 साल के हो चुके हैं। बॉलीवुड के 'बादशाह' ने अपना 57वां जन्मदिन अपने फैंस और फॉलोअर्स के बीच बड़ी ही गर्मजोशी के साथ मनाया।

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान Shahrukh Khan Fan Moment) 2 नवंबर 2022 को 57 साल के हो चुके हैं। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ ने अपना 57वां जन्मदिन अपने फैंस और फॉलोअर्स के बीच बड़ी ही गर्मजोशी के साथ मनाया। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ के टीजर लॉन्च के बाद एक्टर ने मुंबई के ‘सेंट एंड्रयूज कॉलेज’ का दौरा किया, जहां उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और अपने फेमस डांस नंबर ‘छैय्या छैय्या’ पर जमकर डांस किया।

बर्थडे के जश्न का वीडियो हो रहा वायरल

उनके जन्मदिन सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘छैय्या छैय्या’ गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद टी-शर्ट और काले रंग की प्रिंटेड जैकेट पहने शाहरुख हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे। उनके जैकेट की खास बात ये थी कि उस पर ‘पठान’ लिखा हुआ था, जो उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम है। उनके कूल ब्लैक शेड्स उनके ओवरऑल लुक को कम्पलीट कर रहे थे।

यह भी पढ़े: Siddhart Malhotra-Kiara Advani: बॉलीवुड की शेरशाह जोड़ी यहां ले सकती है सात फेरें, वेडिंग वेन्यू की अभी भी है तलाश

केक था काफी स्पेशल

इसके अलावा, हमें एक और वीडियो मिला, जिसमें वह अपने जन्मदिन का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। यह केक काफी स्पेशल था। दरअसल, थ्री टियर इस केक के ऊपर ‘किंग क्राउन’ बना हुआ था, जो ये बताने के लिए काफी है कि फैंस शाहरुख को कितना प्यार करते हैं। इसके साथ ही इस ब्लैक केक के ऊपर ‘SRK’ भी लिखा था।

उनके इस स्पेशल दिन को खास बनाने के लिए देश भर से उनके फैंस उनके घर ‘मन्नत‘ के बाहर उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। शाहरुख ने भी अपनी बालकनी से हाथ हिलाकर फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने इसकी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है, साथ ही फैंस को धन्यवाद भी दिया है।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो शाहरुख खान अगले साल पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। यह 25 जनवरी 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। इसके बाद एटली की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ होगी, जिसमें शाहरुख के अपोजिट साउथ स्टार नयनतारा हैं। यह 2 जून 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरुख की पाइपलाइन में उनकी तीसरी फिल्म ‘डंकी’ है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button