ट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

इंग्लैंड की युवती को भाया आगरा के गांव का युवक,भारत आकर की शादी, अब इंडिया में ही रहने का वादा

हैना ने बताया कि इंग्लैंड के माहौल और यहां गांव के माहौल में बहुत अंतर है। वह हर परिस्थिति में ढलने की कोशिश करेगी। वह हर कार्य में पति व ससुराल के लोगों को सहयोग करेगी। उसने बताया कि अगर वह गांव में रहती है, तो वह गाय का गोबर उठाना और दूध भी निकालना सीखेगी। नव दंपत्ति ने शनिवार रात मंदिर में शादी के बाद कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर करवाएंगे।

आगरा। इंग्लैंड की 26 साल की एक छोरी को भाया आगरा के एक गांव का छोरा भा गया। युवती इंग्लैंड में रहने वाले हेना अपने परिवार व रिश्तों को छोड़कर हमेशा की लिए भारत आ गयी। यहां उसने युवक के गांव में आकर की शादी की। विदेशी युवती ने अपनी ससुराल वालों व ग्रामीणों से हमेशा के लिए भारत में ही रहने का वादा किया है।

इंग्लैंड की 26 वर्षीय हेना हॉबिट आगरा के गाड़े का नगला गांव के रहने वाले 28 वर्षीय पालेंद्र सिंह के संपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से आयी थी। इसके बाद दोनों सोशल मीडिया ऐप पर धार्मिक ज्ञान को पॉडकास्ट के जरिए शेयर करते थे।

पालेंद्र सिंह आगरा की प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान दौरान मैनचेस्टर की युवती हैना (नर्स) के संपर्क में आये थे। इसके बाद वे इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर बातें करने लगे और उनकी दोस्ती आगे बढ़ती गई।

यह भी पढेंः हरिद्वार जेलः जिला जेल बनी संवेदनशील, गैंगवार की आशंका बढी, एलआईयू-पुलिस अलर्ट मोड पर  

पालेंद्र सिंह ने बताया कि 3 साल तक उनका अफेयर चला। इसके बाद आपसी सहमति और दोनों परिवारों की सहमति से शादी का निर्णय लिया। हैना और  पालेन्द्र की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ बमरौली कटारा के गांव के गाड़े का नगला के श्री शक्ति मंदिर पर संपन्न हुई। मंदिर के महंत विवेकानंद गिरी नाथ ने दोनों को आशीर्वाद दिया।

पालेन्द्र व हेना की मंदिर हो हुई शादी

विदेशी युवती दुल्हन के रूप में लाल जोड़े में एक भारतीय नारी की तरह से लग रही थी।  हैना भारतीय हर रीति रिवाज को बारीकियों से समझकर करने की कोशिश कर रही थी। हैना ने बताया कि वह भारतीय रीति रिवाजों से प्रभावित है। शादी के बाद मैं धीरे-धीरे हिंदी सीखने की कोशिश करेगी। उसे विश्वास है कि वह जल्द ही भारतीय परिवेश में ढल जाएगी।

हेना ने बताया कि इंग्लैंड के माहौल और यहां गांव के माहौल में बहुत अंतर है। वह हर परिस्थिति में ढलने की कोशिश करेगी। वह हर कार्य में पति व ससुराल के लोगों को सहयोग करेगी। उसने बताया कि अगर वह गांव में रहती है, तो वह गाय का गोबर उठाना और दूध भी निकालना सीखेगी। नव दंपत्ति ने शनिवार रात मंदिर में शादी के बाद कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर करवाएंगे।

आगरा के गांव में पालेन्द्र से साथ मंदिर से शादी करती इंग्लैंड की हेना

पालेन्द्र के परिवार में एक बड़ा भाई, छोटी बहन और मां बाप हैं। पिता किसान है तथा मां एक ग्रहणी है। बड़ा भाई पोलैंड में नौकरी करता है। छोटी बहन अभी पढ़ रही है। मां सुभद्रा देवी ने बताया दोनों बच्चों के निर्णय से वह खुश हैं।  विदेशी बहू उनका बहुत सम्मान करती है और हर पल ख्याल रखती है। उसको हिंदी नहीं आती पर फिर भी वह सारी बातों को समझने की कोशिश करती है।

बता दें कि पंडित जी विपिन शर्मा ने शादी विधि विधान से संपूर्ण करवाई। पंडित जी ने विदेशी बहू को दूल्हे पालेन्द्र के जरिए सात वचन इंग्लिश में समझाएं, जिससे वह हिंदू रीति रिवाज को जान सके।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button