न्यूज़बॉलीवुड

आदिपुरूष फिल्म पर नेपाल में बवाल, अब काठमांडू सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Adipurush News: आदिपुरूष फिल्म पर मचा बवाल थमने का नाम नही ले रहा है। यहां तक कि फिल्म मेकर्स ने विवादित बयान को बदलने का ऐलान भी किया था। मेकर्स के इस फैसले को कई लोगों ने स्वागत योग्य भी बताया था। लेकिन बात यही नही बनी महौल अभी भी गरमाया हुआ है। कृति और प्रभास की फिल्म का महज भारत तक ही सीमित नही रहा बल्कि दूसरे देश यानी की नेपाल में भी देखने को मिला। सिनेमाघरों के बाहर जमकर प्रदर्शन हो रहा है। जिसको लेकर नेपाल में आदिपुरूष फिल्म को बैन कर दिया गया। तो इसी कड़ा में अब ताजा जानकारी सामनें आ रही काठमांठू मेयर ने भी इस फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इतना ही नही यहां पर कोई भी हिंदी फिल्म न रिलीज करने का निर्देश दिया गया है। मेयर की ओर से जोर देकर कहा गया है कि 19 तारीख से ही हिंदी फिल्म काठमांडू के थियटरों में रिलीज नही होगी।

तो वही आपको बता दें कि आदिपुरूष छिड़ा बवाल नेपाल तक कैसे जा पहुंचा। दरअसल फिल्म में जानकी को भारत की बेटी बताया गया है। ये बात नेपाल को कैसे हजम हो पाती ऐसे में काठमांडू के मेयर बोलेन शाह ने इस पर नाराजगी भी जाहिर कर दी है क्यों कि कहा जाता है कि माता सीता नेपाल की बेटी हैं। लेकिन इस फिल्म में  सीता को नेपाल के बजाय भारत की बेटी के रूप में दिखाया गया है।

लेकिन आपको ये भी बता दे कि नेपाल में फिल्म को बैन किए जाने के फैसले पर नेपाल सरकार और मेयर के बीच अनबन बनी हुई है। मेयर के फैसले को नेपाल सरकार ने खडंन कर दिया है ‘आदिपुरुष’ पर हर तरफ मचा बवाल मचा हुआ है।

इससे पहले मनोज ने ट्वीट कर कहा कि मैने और निर्माता फिल्म के निर्देशक  ने  फैसला लिया कि इस फिल्म  में जिसने भी संवाद यानी कि डायलॉग आहत कर रहे है। जिनसे लोगों की भावनाओं को  ठोस पहुंचा है। ऐसे में हम इन डायलॉग में संशोधित करेंगे और इसी भी सप्ताह फिल्म शामिल कर दिए जाएंगे।

मनोज मुंतसिर ने ये भी जानकारी दी कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 400 से अधिक लाइनों को लिखा है। जिनमें से 10 ऐसे डायलॉग जिनसे लोगों  की भावनाओं को आहत पहुंची है। इसी को देखते हुए इन डायलॉग बदलने का फैसला लिया गया है। आदिपुरूष फिल्म विवादों में गहराती जा रही थी। लोगों का गुस्सा थमने का नाम नही ले रहा थ। बता दें कि रिलीज से पहले  जब टीजर लॉच हुआ था उस दौरान भी लोगों में इसके वीएफएक्स को लेकर लोगों में भारी गुस्सा फूट पड़ा था  जिसके चलते ग्राफिक्स में बदलाव करने पड़े थे। तो वही अब इस फिल्म  का तोड़ मरोड़ करना पड़ेगा।

आदिपूरूष फिल्म ने जब से सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों गुस्सा फूट पड़ा है।  इतना ही नही सोशल प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम हो या फिर ट्वीटर पर लोगों इस फिल्म को लेकर तमाम तरह के कमेंट कर खासा नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

कृति सेनन और प्रभास स्टारर फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। जिसके बाद से इस फिल्म मे भूमिका निभाने वाले हर एक पात्र अब चाहें वो  मेकर्स, हो या डायरेक्टर या फिर लेखक हर कोई निशाने पर आ गया है। चारों तरफ इस फिल्म को लेकर चर्चा की जा रहा है। विवाद की जड़ तो मूलरूप से इस फिल्म के डॉयलाग हैं।  जो कि मनोज मुंतसिर ने लिखें है। वही दशर्कों का कहना है कि ऐसे डॉयलाग जो भगवान राम और माता सीता का अपमान करने के लिए लिखें गए।

रामायण के प्रति जो लोगों में आस्था है उसके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आज भी भगवान राम और माता सीता  को मर्यादा के रूप में जाना जाता है लिन इस फिल्म में तो मर्यादा को ही लांघ कर दिखाया गया है।उनके वस्त्र. अस्त्र, किरदार बिल्कुल ही पर्याय है। और इस तरह की चीजों के दिखाया जाना किसी भी तरह से स्वीकार्य नही हैं। ऐसें ही तामाम तरह के सावलों सिलसिला अभी भी जारी है इतना ही नही इस फिल्म को बान करने की मांग भी की जाने लगी है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button