ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

PM Modi Australia Visit: जब आस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीस ने कहा ”मोदी इज द बॉस” !

PM Modi Australia Visit: भूतो न भभिष्यति! आस्ट्रेलिया में पीएम मोदी का जो स्वागत किया गया उसका नजारा देखते ही बन रहा था। सिडनी का ओलंपिक पार्क जिस  भीड़ का गवाह बना उसे देख ऑस्ट्रेलिया के लोग भी चकित थे।  भीड़ में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय तो थे ही ,बड़ी संख्या में ऑस्ट्रेलिया की जनता भी पीएम मोदी को देखने और उनकी बात को सुनने को तैयार थे। सबसे पहले पीएम मोदी का स्वागत वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया। आरतियां ली गई। शंख बजाये गए और घडी घंटाल से चारो दिशाएँ गूंज गई। आस्ट्रेलिया के लोग भी यह सब देख चकित हुए। पीएम मोदी तो विषमित हो ही रहे थे। पीएम मोदी के अंदाज को देखकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा पीएम मोदी इज द बॉस।

भीड़ से आती तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा। पुरोहितों के मंत्रोचार को देख कर स्थानी लोग खुश हुए और वाह वह करते रहे। कोई धोती कुरता में पहुंचा था तो कोई भारतीय अन्य पोशाक में। कइयों के माथे पर पड़गी भी देखि गई। कोई गमछा लपेटे खुश हो रहा था। पीएम मोदी भारतियों का यह दृश्य देखकर आश्चर्य में थे। उन्हें लग रहा था कि मानो भारत के ही किसी हिस्से में वे पहुंचे हैं। भारतीय भाषा की अनुगूँज उनके कानो में पड़ रही थी।

Read Also: Brij Bhushan Singh: बृज भूषण का पहलवानों पर पलटवार, पूछे ये अहम सवाल ?

ओलंपिक पार्क के कुडोस बैंक एरिना में सांस्कृतिक कर्यक्रम भी आयोजित हुए। कलाकारों ने भरतनाट्यम ,गरबा की प्रस्तुतियां भी दी। कलाकार के साथ ही भीड़ भी थिरकती रही। बता दे कि पीएम मोदी 9 साल बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। उस समय भी उनका जोड़दार स्वागत किया गया था लेकिन इस बार तो सभी हदे  पार गई। आस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीस ने कहा कि आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था। उन्हें भी ऐसा स्वागत नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि जब मार्च में भारत गया था वह काफी अहम् यात्रा थी। गुजरात में होली मनाना ,दिल्ली में महात्मा गाँधी के लिए पुष्पांजलि अर्पित करना। मै  जहां भी गया भारत और ऑस्ट्रेलिया के लोगों के बीच गहरा सम्बन्ध को अनुभव किया। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप भारत को जानना चाहते हैं तो  में यात्रा कीजिये। आज ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी का स्वागत करके उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button