ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरबिहारराजनीति

बिहार वाले सुशील मोदी ने आखिर क्यों कहा विपक्षी गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन!

Bihar Politics: संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जवाब देते समय प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर खूब हमला किया था। अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर हिंसा मामले पर लाया गया था लेकिन प्रधानमंत्री पौने दो घंटे तक विपक्षी गठबंधन, कांग्रेस और उनकी नीतियों पर अटैक करते रहे। मणिपुर के मसले पर उन्होंने कुछ मिनट तक ही बात की और कहा कि मणिपुर में सब कुछ ठीक हो जाएगा और फिर से वहां शांति और विकास का सूरज निकलेगा। विपक्ष ने पीएम मोदी के भाषण का बायकॉट भी किया और सब बाहर निकल गए।

Read: Bihar Political Latest News in Hindi | News Watch India

प्रधानमंत्री ने विपक्ष को कहीं का नहीं रहने दिया। उसकी पूरी राजनीति को खोल कर रख दिया। खासकर कांग्रेस पर उन्होंने बहुत कुछ कहा। इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला करते हुए उसे भ्रष्टाचारियों का गठबंधन कहा और परिवारवाद राजनीति को बचाने का खेल कहा। अब पीएम मोदी के इसी भाषण को आगे बढ़ाते बिहार वाले सुशील मोदी दिख रहे हैं। बीजेपी सांसद सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा है कि राजद, कांग्रेस, टीएमसी जैसी 24 पार्टियां सिर्फ परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बचाने के लिए मोर्चा बनाकर प्रधानमंत्री मोदी का विरोध कर रही है। इनके पास विकास का कोई ठोस एजेंडा नहीं है। इनकी कोई नीति नहीं है। इनकी नीति यही है कि इनका परिवारवाद बचा रहे और देश को लुटते रहे।

सुशील मोदी (Sushil Modi) ने एक बयान जारी कर कहा कि 2024 का चुनाव भ्रष्टाचार इंडिया छोड़ाे, परिवारवाद इंडिया छोड़ाे और तुष्टिकरण इंडिया छोड़ाे के नारों पर लड़ा जायेगा। उन्होंने कहा है कि 1942 में ब्रिटिश पराधीनता से मुक्ति के लिए महात्मा गांधी ने क्विट इंडिया का नारा दिया था लेकिन आज 71 साल बाद परिवारवाद, भ्रष्टाचार,और तुष्टिकरण की राजनीति के विरुद्ध फिर इसकी जरुरत है। इन नए भारत छोड़ाे आंदोलन का नेतृत्व अकेले प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि जिन गरीबों को धोखा देकर उनके वोट से वर्षों तक राज किया लेकिन गरीबी मिटाने की बजाए अपनी सात पीढ़ियों के लिए सम्पत्ति बटोरी, वे सब आज प्रधानमंत्री का विरोध कर रहे हैं। क्या ऐसे गहरे भ्रष्टाचार को भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए?

सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि इंडिया नाम के इस घमंडिया मोर्चे के प्रमुख दलों में परिवारवाद इतना हावी है कि पार्टी का शीर्ष पद एक ही परिवार के लिए रिजर्व है। राजद में भी लालू यादव ही आजीवन अध्यक्ष रहेंगे। क्या इस प्रवृति से आजादी नहीं मिलनी चाहिए?

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button