ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

सीएम बिहार को झटकाः कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दिया

पटना। बिहार से सीएम नीतीश कुमार को रविवार को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। नीतीश सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने यह इस्तीफा अपनी पार्टी के नेता व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंपा है।

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से मंत्री थे। उनके इस्तीफे देने की पुष्टि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की है। सुधाकर सिंह राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। इस मामले में सिंह के कुछ भी कहने से इंकार किया है।

यह भी पढेंः हत्या से क्षेत्र में तनावः गवाही देने पर अड़े युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला

कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सुधाकर सिंह का कहना है कि उन्होने किसानों के हित में यह कदम उठाया है। माना जा रहा है कि सुधाकर सरकार के कामकाज से खुश नहीं थे। वे सरकार में रहकर घुटन महसूस कर रहे थे। इसलिए उन्होने सरकार में मंत्री रहने की बजाय विधायक रहना ज्यादा बेहतर समझा।

यह दूसरे मंत्री हैं, जिन्होने एक माह के अंदर ही अपने पदों से इस्तीफा दिया है। इससे पहले गन्ना मंत्री कार्तिक सिंह भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। नीतिश कुमार सरकार में कार्तिक पहले कानून मंत्री थे। कुछ दिन बाद ही उन्हें कानून मंत्री से हटाकर गन्ना मंत्री बनाया गया था।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button