ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजनराज्य-शहर

Actress suicide case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में बॉयफ्रेंड पर केस दर्ज

वाराणसी : वाराणसी की रहने वाली भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या करने के मामले में आकांक्षा के बॉयफ्रेंड और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट आकांक्षा की मां मधु दुबे द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दर्ज हुई है।

पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर व आकांक्षा दुबे के बॉयफ्रेंड समर सिंह व उसके भाई संजय सिंह आकांक्षा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर पर सारनाथ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 131/23, धारा 306 के तहत समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ है।

बता दें कि भोजपुरी गायक समर सिंह अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड था। आरोप है कि सिंगर समर सिंह आकांक्षा को काम के बदले पैसे नहीं दिलवाता था। वह उसे अपने नियंत्रण में रखता था। यदि आकांक्षा किसी दूसरे कलाकार के साथ काम करती थी तो समर उसे तरह तरह से उत्पीड़ित करता था।

Read Also : Latest News In Hindi, News Watch India

इस धमकी के बाद भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा काफी तनाव में थी और इसी के चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। अभिनेत्री आकांक्षा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button