ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

विधानसभा चुनावः जेपी नड्डा बोले- हिमाचल प्रदेश में लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

नड्डा ने कहा कि हिमाचल में सत्ता वापसी होने पर हमारी पार्टी की सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठायेगी। भाजपा हिमाचल प्रदेश में यूनीफॉर्म सिविल कोड लाने से साथ ही, वक्फ की संपत्तियों की जांच कराने, यहां पांच नये मेडिकल कॉलेज खोलने, हिम स्टार्ट अप योजना लागू करने, आठ लाख युवाओं को नौकरी देने और महिला सशक्तिकरण को बल देने का संकल्प दोहराया।

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में सरकार ने हिमाचल प्रदेश की जनता से 11 वादे किये हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनी, तो यहां समान नागरिक संहिता लागू किया या जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए गिनती के ही दिन रह गये हैं। इस कारण यहां चुनावी प्रचार पूरे उफान पर है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे। उन्होने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे।

यह भी पढेंः डबल मर्डरः महिला से अभद्रता पर रोकने पर गोलियां बरसाकर दो लोगों की हत्या, दो गंभीर रुप से घायल

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जमकर तारीफ की। उन्होने अपनी पार्टी के जारी संकल्प पत्र के मुख्य वादों को जनता से सामने दोहराया। नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में यदि उनकी दोबारा सरकार बनी तो भाजपा पहले भी बेहतर करेगी। क्योंकि हम जनता से किये वादे पूरे करते हैं।

नड्डा ने कहा कि हिमाचल में सत्ता वापसी होने पर हमारी पार्टी की सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठायेगी। भाजपा हिमाचल प्रदेश में यूनीफॉर्म सिविल कोड लाने से साथ ही, वक्फ की संपत्तियों की जांच कराने, यहां पांच नये मेडिकल कॉलेज खोलने, हिम स्टार्ट अप योजना लागू करने, आठ लाख युवाओं को नौकरी देने और महिला सशक्तिकरण को बल देने का संकल्प दोहराया।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button