धर्म-कर्म

राशि के मुताबिक लगाए पेड़-पौधे, मिलेगा चौंका देने वाला परिणाम

Astrology: अगर आपको बागवानी का पसंद है और आप अपनी बगिया में नए नए पौधे लगाती है।तो खबर आपके जरूरी है। ज्योतिष के जानकार कहते हैं कि यदि आप पौधों को अपनी राशि के अनुसार लगाएं तो आपको कई तरह के लाभ भी हो सकते हैं। किन पौधों से क्या लाभ मिलेगा जानें इस आर्टिकल में

vastu tips for money

आमतौर पर किसी व्यक्ति का स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और गुण-दोष एक पहेली बना रहता है। लेकिन किसी की राशि जानकर इन सबका अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल, राशि और उसके (Astrology) स्वामी के स्वभाव एवं विशेषता का हमारे व्यक्तित्व पर पूरा असर होता है। वैदिक ज्योतिष में इन राशियों की संख्या बारह हैं। इनमें हर राशि का अपना एक स्वभाव, विशेषता और प्रतीक चिह्न होता है। प्रत्येक राशि का अपना एक स्वामी होता है, जो उस राशि को नियंत्रित करता है। हिंदू ज्योतिष पद्धति के अनुसार सूर्य और चंद्रमा को एक एक राशि का स्वामित्व प्राप्त है।

ज्योतिष (Astrology) के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह कमजोर या बाधक है तो उसे शांत करने के लिए रत्न पहनने की सलाह दी जाती है, ताकि ग्रह सकारात्मक रिजल्ट देने लगे। लेकिन अगर किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर है और रत्न नहीं खरीद पा रहा है तो ज्योतिष में विभिन्न पेड़ों की जड़ पहनने का भी उपाय है। इसी तरह ज्योतिष में ग्रह को मजबूत करने और उसकी सकारात्मक (Positive) ऊर्जा पाने के लिए ग्रह एवं राशि के मुताबिक पौधे लगाने का भी बड़ा उपाय माना जाता है।

हरे भरे पेड़ पौधे न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि आस-पास की खूबसूरती को भी बढ़ाते हैं। इन्हें देखते ही मन तरोताजा हो जाता है। हम कभी भी कोई भी पौधा लगा सकते हैं। लेकिन इनका चुनाव करते समय अगर राशि का ध्यान रखा जाए तो रिजल्ट चौंकाने वाले भी हो सकते हैं। राशि के मुताबिक पेड़ लगाने से न केवल ग्रह शांत होते हैं बल्कि जैसे-जैसे पेड़ बढ़ता है, व्यक्ति को उतना ही ज्यादा लाभ मिलता है।

Read: Vastu Tips for Money | News Watch India

इसलिए किस राशि वाले व्यक्ति को कौन-सा पौधा लगाना चाहिए। यह जानना बेहद जरूरी है।

मेष- इस राशि वाले व्यक्ति को आंवला और गूलर के पौधे लगाने चाहिए। चूंकि इस राशि के स्वामी मंगल है, इसलिए आप लाल रंग के फूल या फल वाले पौधे लगाए। इससे जीवन में सुख समृद्धि आ सकती है और ग्रह- दोष दूर होते हैं।

वृष- इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस ग्रह की शुभता प्राप्त करने के लिए सफेद रंग के फूल-फल वाले पेड़ पौधे लगाए। साथ ही वृष राशि के व्यक्ति को जामुन और बबूल के पौधे लगाना भी शुभ होता है।

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के व्यक्ति का बांस का पौधा लगाना फलदायी होता है। इसके साथ ही आप तुलसी (holi basil), शीशम(rosewood) जैसे पौधे भी लगा सकते है इससे जीवन में तरक्की और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

कर्क- चंद्र ग्रह कर्क राशि के स्वामी है। इस राशि के व्यक्ति का औषधीय गुण वाले पेड़- पौधे जैसे कि तुलसी, नीम, आंवला लगाना शुभ होता है। साथ ही आप पीपल और नाग केसर भी लगा सकते है।

सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है। इस राशि के व्यक्ति बरगद, पलाश, पाकड़ और ढाक के पेड़-पौधे लगाते हैं तो यह बहुत शुभ होता है।

कन्या- इस राशि के व्यक्ति बांस, शीशम, चमेली, पलाश, पाकड़ और ढाक के पेड़-पौधे लगाते हैं तो इससे धन धान्य में वृद्धि होती है। इससे वात संबंधी रोगों का नाश होता है।

तुला- इस राशि के व्यक्ति को घर के आस-पास मौलश्री या चीकू के पेड़ लगाने चाहिए। कहा जाता है कि इससे पूर्व जन्म के दोषों से मुक्ति मिलती है। जीवन खुशहाल होता है।

वृश्चिक- इस राशि के स्वामी मंगल है। वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति यदि लाल रंग के फूल-फल के पौधे लगाते है तो बहुत शुभ होगा। आप मौलश्री और अर्जुन के पौधे लगा सकते है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु- इस राशि के स्वामी देव गुरू बृहस्पति हैं। इस राशि के व्यक्ति को राल, वेतस, सलाल और कटहल के पौधे लगाने चाहिए। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मकर- इस राशि के स्वामी शनि देव है। शनि देव की शुभता को पाने के लिए आप शमी (jand), साल (sal), कटहल (jackfruit) और जलवेतस के पौधे लगाएं।

कुंभ- इस राशि के स्वामी भी शनि देव है। कुंभ राशि के व्यक्ति को मदार और कदंब जैसे पौधे लगाने चाहिए। इससे कफ रोग खत्म होता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

मीन- इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इसलिए मीन राशि के व्यक्ति को पीले रंग के फल-फूल वाले पौधे और आम महुआ जैसे पैड़- पौधे लगाना शुभ होता है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button