उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Bride died: 24 घंटे बाद ही दुल्हन की ससुराल से उठी अर्थी, गीजर की कार्बन मोनोऑक्साइड गैस ने ली जान

दुल्हन वैशाली अपनी ससुराल मेरठ जाग्रति विहार सेक्टर-8 में वाले घर में बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम में गैस गीज़र लगा था। पानी गर्म करने के दौरान गीजर की गैस के कारण वह बेहोश हो गयी। जब दुल्हन काफी देर तक बाहर बाथरुम सें बाहर नहीं आयी तो ससुराल वालों ने उसे आवाज लगायी। बाथरुम के अंदर से दुल्हन की किसी तरह की कोई गतिविधि अथवा प्रतिक्रिया नहीं आयी। तो ससुराल वालों ने बाथरुम का दरवाज़ा तोड़कर उसे बाहर निकाला।

मेरठ। मेडिकल कॉलेज थाना अंतर्गत जाग्रति विहार सेक्टर-8 में वैशाली की शादी के 24 घंटे बाद ही मौत हो गयी। वैशाली अपने मायके से भावी जीवन को सुनहरे सपनों के साथ मेरठ अपनी ससुराल के जिस घर में पहुंची थी। उसी घर से 24 घंटे बाद ही उसकी अर्थी निकली। इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराया गयी है।


गाजियाबाद की रहने वाली वैशाली की शादी मेरठ के रहने वाले पारस कुमार के साथ 26 जनवरी को हुई थी। पारस कुमार पेशे से एक कंपनी में इंजीनियर है, जबकि उसके पिता सेना से रिटायर्ड हैं। शादी बहुत ही धूमधाम व हंसी खुशी के माहौल में संपन्न हुई थी। दोनों ही पक्ष बहुत खुश थे, लेकिन उनकी यह खुशी 24 घंटे बाद ही मातम में बदल गयी।

यह भी पढेंः NIA Action in J&K: NIA ने श्रीनगर स्थित हुर्रियत का मुख्यालय की सील, कोर्ट ने दिये थे आदेश


बताया गया है कि दुल्हन वैशाली अपनी ससुराल मेरठ जाग्रति विहार सेक्टर-8 में वाले घर में बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम में गैस गीज़र लगा था। पानी गर्म करने के दौरान गीजर की गैस के कारण वह बेहोश हो गयी। जब दुल्हन काफी देर तक बाहर बाथरुम सें बाहर नहीं आयी। तो ससुराल वालों ने उसे आवाज लगायी। बाथरुम के अंदर से दुल्हन की किसी तरह की कोई गतिविधि अथवा प्रतिक्रिया नहीं आयी। तो ससुराल वालों ने बाथरुम का दरवाज़ा तोड़कर उसे बाहर निकाला।


दुल्हन वैशाली को तुरंत विवाह की सजी वाली कार से आनंद अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक गैस गीजर से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के चलते दुल्हन की मौत हो चुकी थी। मृतका की शादी 26 जनवरी को हुई थी और शादी के दो दिन बाद ही 28 जनवरी को उसकी मौत होने से मायके व ससुराल पक्ष के लोग भारी सदमे में हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button