Sliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

Breaking News Headlines Today Etah: एटा में होली पर दबंगों ने खेली खून की होली, ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंजा नगला मुरली

Breaking News Headlines Today Etah: होलिका दहन के बाद आखत डालने को लेकर हुये विवाद के चलते नामजद दबंगों द्वारा की गयी ताबड़तोड़ फायरिंग। फायरिंग की वजह से एक युवक प्रदीप यादव की मौत हो गई और साथ ही गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, जिनका नाम राजीव एवं राकेश बताया जा रहा है। तीनों लोग एक ही परिवार से थे।

ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि प्रत्यक्षदर्शी (representative eyewitness) महेन्द्र राजपूत ने बताया कि, यह विवाद होली में आखत डालने से रोकने पर हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में लग गई। जानकारी के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि, होलिका दहन के बाद जौ डालने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग की नोबत आ गई।

सभी तीन पीड़ित लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल अवस्था में हुए तीनों लोगों को सीएचसी अलीगंज ले जाया गया लेकिन वहां से उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए रेफर कर दिया गया। उसके बाद तीनों घायल लोगों को हायर सेंटर फर्रुखाबाद भेजा गया और वहां उन्हें भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचते ही घायल युवक प्रदीप यादव को डॉक्टर ने मृत घोषीत कर दिया और राजीव और राकेश दोनो को डॉक्टर ने गोली लगने की वजह से घायल बताया।

26 वर्षीय प्रदीप यादव अपने परिवार के लोगों के साथ शाम के 5 बजे के बाद होली पर आघत डालने के लिए गए हुए थे। मृतिक व्यक्ति प्रदीप यादव के भाई अजीत यादव ने बताया कि, प्रदीप यादव गाजियाबाद में एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह होली की वजह से अपने घर अपने परिवार वालों के पास आए हुए थे।

खबर है कि, इस मामले में नामजद दो व्यक्तियों की गिरफ़्तारी हों गयी है। गोली मारने वाले व्यक्तियों के पास से आला कत्ल लाइसेंसी बंदूक बरामद की गयी है। मामले में गोली मारने वाले दोनो व्यक्तियों के उपर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस पूरी घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शी महेन्द्र सिंह राजपूत ने दी। घटना के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि, दबंगों ने होली पर आखत न डालने देने के ऐलान के कारण विवाद खड़ा कर दिया और आखत ड़ालते समय लाइसेंसी असलाह से तावड़तोड़ 25/30 फायर किए गए।

प्रत्यक्ष दर्शी महेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि, जिन्होंने फायरिंग की थी उसमें धीरेन्द्र यादव, सरोज यादव व मनोज यादव शामिल थे। उन्होंने जिस भी असलाहों से फायरिंग की थी वे लाइसेंसी थे। महेन्द्र सिंह राजपूत ने आरोप लगाते हुए कहा कि, तीनो आरोपियों मे से एक आरोपी धीरेन्द्र यादव जेल पुलिस में सिपाही है। यह पूरा मामला थाना जसरथपुर क्षेत्र के मुरली नगला गांव का है। यह घटना सोमवार 25 मार्च की शाम को घटी।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button