ट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

Election Results News: पुर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर सबकी निगाहें ,वोटों की गिनती शुरू

Election Results News: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए चुनाव के परिणाम आज दोपहर तक आ जायेंगे ,कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती आठ बजे से शुरू हो गई है।  त्रिपुरा में मुख्य लड़ाई बीजेपी और कोंग्रस -वाम गठबंधन के बीच रही है।इस बार फिर बीजेपी की वापसी होगी या खेल बदल जाएगा इसको लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई है। बीजेपी पिछले चुनाव में यहां जीत हासिल की थी लेकिन इस बार दो धुर विरोधी दल कांग्रेस और वाम दल एक होकर चुनाव लड़े थे।

त्रिपुरा में इस बार एक और पार्टी टिपरा मोथा पार्टी भी मजबूती के साथ मैदान में उत्तरी थी। इस पार्टी का नेतृत्व राजवंशी परिवार के लोग कर रहे हैं। इस पार्टी की पकड़ स्थानीय आदिवासी समाज पर बताया जाता है। त्रिपुरा में 60 सीटें है। यहां 16 फरवरी को चुनाव हुए थे। करीब 85 फीसदी मतदान हुए और इसके बाद जो एग्जिट पोल आया था उसमे बीजेपी के पक्ष में परिणाम जाने की बात कही गई थी।

मेघालय का परिणाम क्या होगा इस पर सबकी निगाहें कुछ ज्यादा ही टिकी हुई है। पिछले दिनों हुए एग्जिट पोल में मेघालय में त्रिशंकु विधान सभा की बात कही गई थी। हालांकि सबसे बड़ी पार्टी के रूप में एनपीपी को बताया गया था।

Read- News Updates, Politics News, News in Hindi, News Watch India

मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव हुए। यहां भी 60 सीटें है जबकि 59 सीटों पर ही मतदान हुए थे। एक सीट पर उम्मीदवार के निधन की वजह से वोटिंग नहीं हुई। यहां 21 लाख वोटर्स में से 85 फीसदी लोगो ने मतदान किये थे। त्रिपुरा में 13 केन्द्रो पर गिनती जारी हो गई है।

उधर नागालैंड के परिणाम भी दोपहर तक आ जाने की उम्मीद है। यहां भी 60 सीटें है। मतदान 59 सीटों पर ही हुए थे जबकि एक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत हो गई थी। एग्जिट पोल में नागालैंड में बीजेपी की सरकार बनती दिखाई गई थी। पहले भी यहाँ बीजेपी गठबंधन की सरकार रही है। विपक्ष भी पूरी ताकत से यहां अपना दमखम दिखया था। करीब दर्जन भर से ज्यादा पार्टियों ने चुनाव में हिस्सा लिया था।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button