न्यूज़रोजी-रोटी

Elon Musk ने की गलती मालामाल हुए Mark Zuckerberg? कुछ ही दिनों में संपत्ति हुई दोगुनी

 Business News Hindi: Elon Musk ने पिछले साल सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर का 44 अरब डॉलर अधिग्रहण किया था, उनके इस फैसले से सोशल मीडिया के किंग Mark Zuckerberg को बहुत फायदा मिला है और उनकी संपत्ति दोगुनी हो गई है।

मार्क जुकरबर्ग को कैसे हुआ फायदा ?

Elon Musk  द्वारा सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद उसे फायदे में लाने के बाद कई सारे फैसले लिए गए जिसमें ट्विटर में ब्लू टिक वेरिफिकेशन सर्विस लॉन्च करना मुख्य था। जिसके कारण कई  हस्तियों और कंपनियों को फर्जी वेरिफाइड ट्विटर हैंडल बन गए थे।

वहीं ट्विटर का रिवाइल बनाने की कोशिश जुकबर्ग की मेटा भी कर रही है। इन्हीं संभवानओं  के चलते पिछले कुछ समय से मेटा के शेयरों में तेजी देखने को मिला है, जिसके कारण जुकबर्ग संपत्ति दोगुनी हो गई है।

ट्विटर की वैल्यूएशन हुई आधी

जानकारी के अनुसार  मस्क की ओर से 44 अरब डॉलर देकर खरीदे गए ट्विटर की वैल्यूएशन घटकर लगभग 20 अरब डॉलर रह गई है। जिसे लेकर मस्क की ओर से उस कंपनी के कर्मचारीयों को मेल भी लिखा, जिसमें कहा गया था कि कंपनी अपने बुरे दौर से गुजर रही है।

मेटा के शेयर ने दिया इतने प्रतिशत का रिटर्न

फेसबुक की कंपनी मेटा ने अक्टूबर 2022 से अब तक 200 से अधिक का रिटर्न दिया है। 31 अक्टूबर 2022 को शेयर की कीमत 93 डॉलर थी जो 3 जुलाई 2023 को 286.02 प्रति शेयर थी। कंपनी के शेयर ने पिछले महीने में कंपनी के शेयर ने करीब 125 प्रतिशत का रिटर्न दिया। जिस कारण जुकरबर्ग की संपत्ति में इजाफा हुआ है।

मेटा सोशल मीडिया की सबसे बड़ी कंपनी

सोशल मीडिया में मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा का बोलबाला है। कंपनी मैसेंजर, फेसबुक, व्हाट्सऐप इंस्ट्रा जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया का संचालन करती है।

Aman Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button