ट्रेंडिंगधर्म-कर्म

लाल बाग के राजा का सज गया दरबार, जानें अब की बार क्या हैं पंडाल की थीम

Lalbaugcha Raja First Look: 19 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा और 10 दिन चलने वाले इस उत्सव को लेकर देशभर में अलग ही धूम देखने को मिलती है। गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi) में सबसे ज्यादा इंतजार लालबागचा राजा के दर्शन को लेकर होती है। 10 दिन तक लालबागचा राजा दर्शन देते हैं और भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं।

Lalbaugcha Raja First Look

Read: वास्तु टिप्स: गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करते हुए रखें कुछ खास बातों का ख्याल | News Watch India

आपको बता दें पूरे देश में गणेश चतुर्थी को लेकर जोरो शोरो से तैयारी भी चल रही हैं लेकिन महाराष्ट्र में इस त्योहार को लेकर अलग (Lalbaugcha Raja) ही धूम दिखाई देती है। यहां हर वर्ष लालबागचा राजा की पहली झलक देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। लालबाग के राजा गणेश मंडल पूरे देश में प्रसिद्ध है। लालबागचा राजा के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग आते हैं। गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi) का पर्व 10 दिन तक चलता है और इस बार पर्व की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है और 28 सितंबर को त्योहार का समापन हो जाएगा। गणेश उत्सव शुरू होने से नगाड़ों और नृत्य के बीच लालबागचा राजा की पहली झलक देखी। भक्तों ने जय कारे के साथ लालबाग के राजा का स्वागत किया। आइए लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन करते हैं…

गणेश उत्सव को लेकर रहती है धूम

गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi) को लेकर पूरे महाराष्ट्र में अलग ही धूम मची रहती है और इनमें मुंबई का सबसे लोकप्रिय गणेश मंडल को माना जाता है क्योंकि यहीं लालबागचा (Lalbaugcha Raja in mumbai) राजा दर्शन देते हैं। इसी मंडल में लोगों का सबसे ज्यादा हुजूम देखने को मिलता है।

भक्तों ने किया स्वागत

श्रद्धालुओं ने (Ganesh Chaturthi) जयकारे और ढोल नगाड़ों के साथ लालबागचा राजा का स्वागत किया। इस प्रसिद्ध बाप्पा को नवसाचा गणपति (इच्छाओं को पूरा करने वाले) के रूप में जाना जाता है। लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन के लिए हर वर्ष लगभग 5 किमी की लंबी कतार लहती है।

साल 1934 से हुई शुरुआत

बता दें इस मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में लालबार, परेल में हुई थी। मंडल का गठन उस युग में शुरू हुआ जब आजादी का संघर्ष पूरे चरण पर था। लोकमान्य तिलक ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लोगों की जागृति के लिए सावर्जनिक गणेशोत्सव मनाने का फैसला लिया था।

इस थीम पर सजाया गया

मुंबई के लालबागचा राजा गणेश मंडल (Ganesh Chaturthi) देशभर में सबसे मशहूर मंडल है और इस साल गणेश मंडल का 90वां साल है इसलिए इस वर्ष विशेष तैयारी की गई हैं। इस साल पंडाल काे छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के राज्याभिषेक की थीम पर सजाया गया है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button