ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजस्थान

शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटा, आग में जलकर दो बच्चों सहित 5 की मौत, 60 लोग झुलसे

कई सिलेंडर में एक साथ हुए धमाकों से भयंकर आग लग गयी। इस आग ने तुरंत ही पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे घर में सभी लोग आग में फंस गये।आग लगते ही वहां अफरा तफरी मच गयी। इस आग में जलकर पांच लोगों की मौत हो गयी। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों की संख्या 60 से अधिक बतायी गयी है। घायलों में दूल्हा सुरेन्द्र सिंह, उसके पिता  जगत सिहं, माता दाखु कंवर, बहन रमाला कंवर भी शामिल हैं।  

जोधपुर। बृहस्पतिवार की रात शेरगढ क्षेत्र में एक शादी समारोह में गैस सिलेंडर फट गया। इससे वहां आग लग गयी। इस आग की चपेट में कई दर्जन लोग आ गये। इनमें आग में जलकर 2 बच्चों सहित 5 की मौत हो गयी, जबकि 60 लोग झुलस गये।

पुलिस के मुताबिक गंभीर रुप से घायलों की संख्या एक दर्जन बतायी गयी है। घायलों में दूल्हा, उसके माता-पिता और बहन भी शामिल हैं। दूल्हे की बहन की हालत भी नाजुक बतायी जा रही है। करीब 40 लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ता कराया गया है, जबकि डेढ दर्जन घायलों को तहसील शेरगढ के अस्पताल में भर्ता कराया गया है।

यह दर्दनाक हादसा जोधपुर के शेरगढ इलाके के गांव भूंगरा में हुआ। यहां रहने वाले जगत सिंह के बेटे सुरेन्द्र सिंह की शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए करीब 60 मेहमान व परिवार के लोग थे। इनमें अधिकांश महिलाएं व बच्चे थे, जो हादसे के समय घर में मौजूद थे।

यह भी पढेंः फैमिली ड्रामाः पुलिस चौकी के बाहर दो परिवारों में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों को बंद किया

पुलिस का कहना है कि हलवाई मेहमानों के लिए खाना बना रहे थे। तभी अचानक एक गैंस सिंलेडर में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट से वहां रखे कई गैस सिलेंडर में भी आग लग गयी। कई सिलेंडर में एक साथ हुए धमाकों से भयंकर आग लग गयी। इस आग ने तुरंत ही पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

इससे घर में सभी लोग आग में फंस गये।आग लगते ही वहां अफरा तफरी मच गयी। इस आग में जलकर पांच लोगों की मौत हो गयी। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों की संख्या 60 से अधिक बतायी गयी है। घायलों में दूल्हा सुरेन्द्र सिंह, उसके पिता  जगत सिहं, माता दाखु कंवर, बहन रमाला कंवर भी शामिल हैं।  

जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व एसपी देहात अनिल कायल भी मौके पर पहुंचे। उन्होने बताया कि करीब 42 लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ता कराया गया है। डेढ दर्जन घायलों को तहसील शेरगढ के अस्पताल में भर्ता कराया गया है। इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।

कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि घायलों में 10-12 महिला-पुरुष, बच्चे 90 फीसदी तक जल गये। उनकी हालत काफी गंभीर है। इनके अलावा घायल 30 महिला, पुरुष और बच्चे 50 से 70 फीसदी तक जले हैं। इन सभी का इलाज महात्मा गांधीअस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों की एक टीम इन्हीं के उपचार में लगी हुई है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button