ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली15वें मुख्यमंत्री की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बने Deputy CM

Himachal Pradesh में पिछले माह हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री पद की रेस में तीन नेता थे। हिप्र की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थक उन्हीं को CM बनाने की मांग कर रहे थे। दो दिन तक वहां खूब हंगामा हुआ था। लेकिन अंत में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाजी मारी।

शिमला। रविवार को Himachal Pradesh के नये CM के रुप में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने शपथ ली। Sukku के साथ ही मुकेश अग्निहोत्री बने Deputy CM के रुप में शपथ ग्रहण की। CM और Deputy CM का शपथ ग्रहण समारोह यहां रिज मैदान में हुआ। हिप्र के नये मुख्यमंत्री (Chief Minister) व उप मुख्यमंत्री को Himachal Pradesh के राज्यपाल (Governor) राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शपथ दिलायी।

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ हिमाचल के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

बता दें कि Himachal Pradesh में पिछले माह हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री पद की रेस में तीन नेता थे। हिप्र की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थक उन्हीं को CM बनाने की मांग कर रहे थे। दो दिन तक वहां खूब हंगामा हुआ था। लेकिन अंत में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाजी मारी।

यह भी पढेंः एनिमल शेल्टर होम से लापता हुए 17 लाख की कीमत के 110 बकरे, शेल्टर होम मालिक के खिलाफ एफआईआर

इस मामले को सुलझाने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री (Chief Minister) भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला गये थे। इन तीन पर्यवेक्षकों की दखल के बाद विधायकों की बैठक हुई। कांग्रेस हाईकमान के दखल के बाद शनिवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को विधायक दल को नेता चुना गया। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया था।  

सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री(Chief Minister) अशोक गहलोत, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) सचिन पायलट हिप्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह आदि उपस्थित रहे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button