ट्रेंडिंगतकनीक

Skincare: चेहरे पर अगर कर रहे इन चीज़ों का इस्तेमाल, तो हो जाइए सावधान!

आज के समय में चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए लोग कई तरह की चीज़ो का इस्तेमाल करते हैं। ये चीज़े आपके चेहरे को बहुत ज्यादा नुकसान भी पहुंचा सकती है। अपने चेहरे पर किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट करने से पहले आप उस चीज़ के बारे में ज़रूर पढ़ लें।

जानिए कुछ ऐसी ही चीज़ो के बारे में जो आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं:

नमक और चीनी :

अक्सर लोग नमक और चीनी का उपयोग स्क्रब की तरह करते हैं, लेकिन ये हानिकारक होता हैं। दोनों के उपयोग से त्वचा छील सकती है। ऐसे में इसे लगाने से बचें।

Fresh lemon with sugar on a white plate

टूथपेस्ट :

 चेहरे पर कोई फुंसी या पिंपल निकलने पर लोग कई बार टूथपेस्ट लगा लेते हैं. टूथपेस्ट से उस स्थान पर काला धब्बा पड़ सकता है।

वैक्स :

चेहरे पर वैक्स कराने से भी बचना चाहिए, चेहरे की त्वचा काफी मुलायम होती है। इससे चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है।

गर्म पानी :

गर्म पानी का इस्तेमाल चेहरे पर नुकसान पहुंचाता है। इससे त्वचा रूखी व बेजान होती है और साथ ही त्वचा के सेल्स को नुकसान पहुंच सकता हैं। इससे शरीर का पीएच लेवल भी खराब करता है।

नींबू : कुछ लोग नींबू के छिलके से चेहरे की सीधेतौर पर मसाज करते हैं, या नींबू के रस को चेहरे पर लगा लेते हैं। नींबू को कभी भी सीधे चेहरे पर इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इससे चेहरे के निखार पर फर्क पड़ता है और स्किन का रंग सांवला सा नजर आता है।

यह भी पढ़ें: UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा की डेट घोषित, जानिए क्या होगा पैटर्न?

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए करे इन चीज़ो का इस्तेमाल:

1. कच्चे दूध से रोज चेहरे को साफ करने से रंग साफ होता है, साथ ही त्वचा चमकदार बनती है.

2. चिरौंजी के दाने भी स्किन के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं. इसके लिए चिरौंजी को रात में पानी में भिगोकर रख दें। सुबह पीसकर दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में रंग गोरा होने लगेगा।

3. संतरे के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें। इस पाउडर में दूध और शहद मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। काफी अच्छा काम करेगा.

4. मलाई और बेसन भी चेहरे पर निखार लाने का बहुत पुराना फॉर्मूला है। इसे लगाने से स्किन की क्वालिटी बेहतर होती है और त्वचा में निखार आता है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button