ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

IT Raid at BBC Office: BBC के दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा, फोन जब्त कर कर्मचारियों को बाहर निकाला

बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में आयकर के छापेमारी की खबर है। उधर कांग्रेस ने बीबीसी के दफ्तर पर छापेमारी की आलोचना की है। लेकिन भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बीबीसी ने भारत विरोधी काम किया है। संस्था कोई भी हो, लेकिन वह भारत के ही संविधाान से चलेगा। आईटी की कार्रवाई से कांग्रेस में दर्द होना स्वाभाविक है। बीबीसी 2002 से ही मोदी विरोधी एजेंड़ा चला रहा है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट कॉरपोरेशन (BBC) के दफ्तर पर मंगलवार को इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग के छापामार टीम ने अधिकारियों ने दफ्तर में मौजूद सभी कर्मचारियों के फोन जब्त करके उन्हें घर भेज दिया गया है।


बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की छापा मारने वाले टीम के अधिकारियों ने BBC कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कहा है। हालांकि इस संबंध में आयकर विभाग की ओर से अधिकृत जानकारी नहीं दी गयी है। हालांकि आयकर के विभागीय सूत्रों ने दावा किया है कि यह छापा नहीं, बल्कि सर्वे है। विभाग इस तरह के सर्वे करता रहा है।

यह भी पढेंः Murder near Police Post: अलीगढ़ महोत्सव में इटावा के युवक की गोली मारकर हत्या


आयकर विभाग का कहना है कि BBC ने जो आय संबंधी जो जानकारी मांगी गयी थीं, उसके संबंध में विभाग को कोई जबाव नहीं दिया गया था। आयकर विभाग को बीबीसी के दफ्तर में कई तरह की आर्थिक अनियमितताएं होने की जानकारी दी थी। अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में नहीं लिये हैं।

बीबीसी के दफ्तर के बाहर लगा मीडियाकर्मियों का जमावड़ा


आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के अलावा मुबंई के दफ्तर में भी छापेमारी की जा रही है। इनके अलावा बीबीसी के दूसरे कार्यालयों पर भी आयकर विभाग ने एक साथ छापा मारा है। राजधानी दिल्ली के कार्यालय में हुई छापेमारी की सूचना आयकर विभाग के आला अफसरों द्वारा इंग्लैंड के लंदन स्थित BBC के मुख्यालय को दे दी गयी है।


महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर बताया कि बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में आयकर के छापेमारी की खबर है। उधर कांग्रेस ने बीबीसी के दफ्तर पर छापेमारी की आलोचना की है। लेकिन भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बीबीसी ने भारत विरोधी काम किया है। संस्था कोई भी हो, लेकिन वह भारत के ही संविधान से चलेगा। आईटी की कार्रवाई से कांग्रेस में दर्द होना स्वाभाविक है। बीबीसी 2002 से ही मोदी विरोधी एजेंड़ा चला रहा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button