दिल्लीराजनीति

दिल्ली में केजरीवाल की होगी गिरफ्तारी, बीजेपी की बनेगी सरकार!

Delhi Political News:  एक तरफ तो बिहार में सियासी हलचल तेज है, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन लोटस के तहत आम आदमी पार्टी (AAP) के  विधायकों को तोड़ने की साजिश रची जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पिछले दिनों इन्होंने दिल्ली के 7 विधायकों को संपर्क कर कहा है। कुछ दिन बाद अरविंद  केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे। 21 विधायक से बात हो गई है। बाकी से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में AAP सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और BJP की टिकट पर चुनाव लड़वा देंगे।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का दावा है कि दिल्ली सरकार गिराने के लिए केजरीवाल की गिरफ्तारी की साजिश रची जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  और आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए तो भारतीय जनता पार्टी ने आरोपों पर फौरन पलटवार किया। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों को झूठा कहा और कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास सबूत हैं तो वो देश की जनता के सामने पेश करें।

दरअसल आपको बता दें कि शराब घोटाले में केजरीवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। वो मामले की जांच कर रही ईडी के 4 नोटिस भेजने के बावजूद पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं, बस ये बात अलग है कि वो कोई भी आरोप सिद्ध नहीं कर पाएं हैं। एक तरफ तो बिहार में सरकार गिरने की कगार पर है, तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्वीट ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी के नेता बैक टू बैक ट्वीट कर रहे हैं और केजरीवाल को झूठा कह रहे हैं।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो ये भी दावा किया है कि उनके पास रिकॉर्डिंग भी है, लेकिन सवाल यही कि आखिर अगर रिकॉर्डिंग है तो फिर आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता के सामने क्यों नहीं लाते हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button